कभी खेलती थीं रग्बी, आज हैं ऑस्ट्रेलिया की स्टार बैटर! भारत के खिलाफ दूसरे T20I में तूफानी फिफ्टी जड़ने वाली Georgia Voll कौन?
Georgia Voll ऑस्ट्रेलिया की उभरती स्टार बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे T20I में 57 गेंदों पर 88 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. कभी रग्बी लीग खेलने वाली वोल अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और WPL में अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से पहचान बना चुकी हैं और ऑस्ट्रेलिया की नई मैच-विनर के रूप में उभर रही हैं.;
INDW Vs AUSW, Who is Georgia Voll: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज केनबरा में खेला जाएगा. सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल ने तूफानी अर्धशतक लगाया, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर रन बनाए.
जॉर्जिया वोल ने 57 गेंदों में 88 रन बनाए. इस दौरान 1 छक्का और 11 चौका लगाया. उनके अलावा, बेथ मूनी ने 46, फीबी लिचफील्ड ने 6, एलिस पेरी ने 7 और जॉर्जिया वेयरहम ने 0 रन बनाए. एश्ले गार्डनर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं. भारत की ओर से अरुंधती रेड्डी ने 2, जबकि रेणुका सिंह ने 1 विकेल लिया.
Georgia Wall (Credit- instagram.com/georgia.voll)
कौन हैं जॉर्जिया वोल??
जॉर्जिया वोल एक उभरती हुई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं, जो अपनी दाएं हाथ की बल्लेबाजी और कामचलाऊ ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं. उनका जन्म 5 अगस्त, 2003 को टूवूम्बा, क्वींसलैंड में हुआ. वह घरेलू क्रिकेट क्वींसलैंड फायर (WNCL) और सिडनी थंडर (WBBL) के लिए खेलती हैं. वोल ने दिसंबर 2024 में भारत के खिलाफ अपना वनडे (ODI) डेब्यू किया था. अपने दूसरे ही वनडे मैच में उन्होंने शानदार शतक (101 रन) जड़ा था.
जॉर्जिया वोल (Credit- instagram.com/georgia.voll)
Georgia Wall का कैसा रहा WPL करियर?
Georgia Voll ने 2025 में यूपी वॉरियर्ज़ (UPW) ने चमारी अटापट्टू के रिप्लेसमेंट के रूप में 30 लाख रुपये में शामिल किया था. इस सीजन में उन्होंने आरसीबी के खिलाफ नाबाद 99* रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. इसके बाद 2026 सीजन के लिए उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 60 लाख रुपये में खरीदा. फरवरी में उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर RCB को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. क्रिकेट में करियर बनाने से पहले वह रग्बी लीग भी खेलती थीं और क्वींसलैंड की अंडर-18 टीम का हिस्सा रही थीं.
Georgia Wall (Credit- instagram.com/georgia.voll)
WPL 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?
WPL 2026 के सीजन में जॉर्जिया वोल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत की अहम सूत्रधार रहीं. वडोदरा में खेले गए WPL 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 79 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने स्मृति मंधाना (87) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की, जो WPL इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है. इस सीजन के 6 मैचों में उन्होंने 34 की औसत से कुल 170 रन बनाए, जिसमें 126.87 का स्ट्राइक रेट रहा.
Georgia Wall (Credit- instagram.com/georgia.voll)
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू करियर आंकड़े (फरवरी 2026 तक)
जॉर्जिया वोल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी फॉर्मेट में अपनी जगह बनाई है. उन्होंने एक टेस्ट की एक पारी में 12 रन बनाए. वहीं, 7 वनडे में 59.60 की औसत से 298 रन बनाए. वहीं, 7 टी-20 इंटरनेशनल में 228 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. भारत के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के दौरान भी वह बेहतरीन फॉर्म में हैं, जहां उन्होंने 19 फरवरी यानी आज 88 रनों की बेहतरीन पारी खेली है.