T20 WC: क्या पाकिस्तान टीम का बाबर आज़म से उठ गया भरोसा? छठे नंबर तक खिसकाए गए, शादाब को देना पड़ा जवाब

बाबर आज़म शुरुआती ऑर्डर के खिलाड़ी कहलाते हैं, हालांकि अब टीम ने उन्हें उठाकर 6वें नंबर पर पटक दिया है. इस फैसले पर काफी लोगों ने सवाल भी किया, जिसका जवाब शादाब खान ने दिया है.;

( Image Source:  X-@Honest_BabarFan )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 19 Feb 2026 8:14 AM IST

T20 WC Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 102 रन से हरा दिया. इस मैच से पहले माना जा रहा था कि नामीबिया उलटफेर करने की क्षमता रखता है और पाकिस्तान के लिए मुकाबला काफी चैलेंजिंग हो सकता है. लेकिन ‘करो या मरो’ जैसे माहौल में पाकिस्तान ने पूरी तरह दबदबा दिखाया.

इस जीत में साहिबज़ादा फरहान की पहली पारी का शतक बेहद अहम रहा. वहीं आखिर में शादाब खान की तेज पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. शादाब को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, उन्हें बाबर आज़म से ऊपर प्रमोट किया गया. इससे सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान टीम का बाबर आज़म से भरोसा उठ चुका है.

क्या इस बैटिंग ऑर्डर से कुछ हुआ फायदा?

ज्ञात हो कि इससे पहले ख्वाजा नफाय को भी बैटिंग ऑर्डर में बाबार आजम से ऊपर ही रखा गया था. यह रणनीतिक फैसला कामयाब रहा और शादाब ने 22 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे.

बाबर आज़म को लेकर क्या उठ रहा है सवाल?

बाबर आज़म की फॉर्म को लेकर सवाल बने हुए हैं।. उन्हें इस मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला. कई लोगों ने उन्हें ऊपर न भेजे जाने को उनकी पावर-हिटिंग पर भरोसे की कमी के रूप में देखा. टूर्नामेंट के पहले मैच में भी नफाय को उनसे ऊपर मौका दिया गया था और इस मुकाबले में भी शादाब को आगे भेजा गया.

बाबर को बैटिंग ऑर्डर में नीचे रखने पर क्या बोली टीम?

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शादाब खान ने इन अटकलों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि यह किसी तरह का प्रयोग या किसी खिलाड़ी पर अविश्वास नहीं था, बल्कि टीम की तैयारी और रणनीति का हिस्सा था. शादाब ने कहा,"क्या आपको सच में लगता है कि पाकिस्तान इतनी ज्यादा एक्सपेरिमेंट करता है? मुझे ऐसा नहीं लगता. हमारे संदेश मैसेज साफ हैं. अगर बाबर को बल्लेबाजी के लिए नहीं बुलाया गया तो उन्हें पता है कि उनका रोल कब होगा. हर खिलाड़ी के लिए मैसेज साफ है. टीम हालात के मुताबिक बदलती है और यही हो रहा है."

उन्होंने कहा, "एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर आपको इन बातों को दिल पर नहीं लेना चाहिए. टीम का माहौल और संदेश साफ हैं, इसलिए किसी खिलाड़ी के लिए कोई समस्या नहीं है. हर कोई टीम की जीत में योगदान देना चाहता है.” भले ही शादाब ये बात कह रहे हों लेकिन, इस बात को नहीं नकार सकता कि बाबर आज़म शुरुआती ऑर्डर के खिलाड़ी हैं और हमेशा से उनकी वहीं जगह रही थी. अब परफोर्म न करना शायद बैटिंग ऑर्डर में नीचे आने की अहम वजह बना हुआ है.

आगे के मैचों पर क्या बोले शादाब?

आगे के मुकाबलों को लेकर शादाब ने कहा कि सुपर 8 चरण आसान नहीं होगा और दबाव वाले मैच होंगे. उन्होंने कहा,"आखिर में आप सिर्फ कुछ चीजों को ही कंट्रोल कर सकते हैं, इसलिए उन्हीं पर ध्यान देना चाहिए. अब रमजान भी शुरू हो गया है, इसलिए हमारा विश्वास और आस्था भी हमारे साथ है."

Similar News