'मुसलमान खिलाफत के लिए बना है', मोहम्मद रिजवान के बयान पर मचा बवाल; यूजर्स बोले- पहले खेल सुधार लेता

पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने एक ऐसा बयान दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं अपने इस बयान पर रिजवान को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.;

Mohammad Rizwan

(Image Source:  X/@ImTanujSingh )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

पाकिस्तानी क्रिकेटर अक्सर अपने बयानों, अपनी हरकत और खराब प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं. जहां बीते दिन पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया तो वहीं दूसरी तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने एक ऐसा बयान दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

इतना ही नहीं अपने इस बयान पर रिजवान को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. रिजवान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं हैं. खराब प्रदर्शन के चलते उनको वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया.

क्या बोले मोहम्मद रिजवान?

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में रिजवान कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'मैं एक क्रिकेटर हूं लेकिन मेरी प्राथमिकता इस्लाम है, मुसलमान खिलाफत के लिए बना है, गुलामी के लिए नहीं, हम किसी भी पेशे में हों, हमारे काम में दीन-ए-इस्लाम झलकना चाहिए.' अब सोशल मीडिया पर उनके इस बयान के लिए यूजर्स ने रिजवान की जमकर आलोचना करना शुरू कर दिया है.

रिजवान के बयान पर क्या बोले यूजर्स?

मोहम्मद रिजवान की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि 'पहले खेल सुधार लेता. ये प्रवचन तो वहां की जनता रोज सुनती ही होगी.'

दूसरे यूजर ने लिखा 'मुसलमान तो आतंकवाद फैलाने के लिए जन्म लेता है यही इनकी असली पहचान है. आक थू' तीसरे यूजर ने लिखा 'तभी ये अपने ही देश में गालियां खाते है.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'इनका यही घिनौना सच है.'

Similar News