IPL 2026: आखिरी गेंद पर गिल और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच क्या हुई थी बातचीत? हो गया खुलासा

मैच की आखिरी गेंद पर दिल्ली को 2 रन जीत के लिए और 1 रन स्कोर बराबरी के लिए चाहिए था, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने सूझ-बूझ दिखाते हुए आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं दिया और कुलदीप यादव को आउट भी होना पड़ा था.

जीत के बाद गुजरात टाइटंस

(Image Source:  X/ @gujarat_titans )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

IPL 2026, DC vs GT: आईपीएल 2026 में 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. इस मैच में दिल्ली को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली की टीम इस हार को लंबे समय तक भूलने वाली नहीं है, क्योंकि आखिरी ओवर में टीम जीता हुआ मैच हार गई. आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर रन न लेना कहीं न कहीं डेविड मिलर की गलती रही.

मैच की आखिरी गेंद पर दिल्ली को 2 रन जीत के लिए और 1 रन स्कोर बराबरी के लिए चाहिए था, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने सूझ-बूझ दिखाते हुए आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं दिया और कुलदीप यादव को आउट भी होना पड़ा था. वहीं अब गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के बीच आखिरी गेंद से पहले क्या बातचीत हुई थी उसका भी खुलासा हो गया है.

आखिरी गेंद से पहले क्या हुई थी बातचीत?

मैच जीतने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि "हम बस इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि यॉर्कर डालें या धीमी गेंद. लेकिन हमने फैसला किया कि विकेट की स्थिति को देखते हुए, धीमी गेंद ही बेहतर रहेगी. अगर आप अच्छी धीमी गेंद फेंकते हैं, तो उस पर चौका लगाना मुश्किल होगा."

वहीं प्रसिद्ध ने मिलर को आखिरी गेंद स्लो बाउंसर डाली थी जो उनसे मिस हो गई थी, इस गेंद पर मिलर रन लेने दौड़े थे, लेकिन नॉन स्ट्राइकर कुलदीप यादव रन आउट हो गए थे. जिसके चलते गुजरात ने मैच को 1 रन से जीत लिया. हालांकि इससे पहली गेंद पर मिलर 1 रन लेकर स्कोर बराबर कर सकते थे, जिसके बाद मैच टाई हो सकता था.

फील्डिंग को लेकर क्या बोले गिल?

खराब फील्डिंग को लेकर कप्तान गिल ने कहा "मेरे द्वारा दिए गए ओवरथ्रो और एक चौके को छोड़कर. मुझे लगता है कि फील्डिंग में वे 5-6 रन, खासकर इस तरह के मैच में, बहुत फर्क डालते हैं, जब आप एक रन से जीत रहे होते हैं. इसलिए हर प्रयास, हर मिसफील्ड या हर अच्छा प्रयास मायने रखता है."

Similar News