IPL 2026: डेविड मिलर नहीं तो Delhi Capitals की हार का जिम्मेदार कौन? कप्तान अक्षर का बड़ा बयान

आईपीएल 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस करीबी मुकाबले में दिल्ली को आखिरी गेंद पर 1 रन से हारना पड़ा.

मैच के बाद कप्तान अक्षर पटेल

(Image Source:  X/ @gyan_rajawat01, @mufaddal_vohra )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 9 April 2026 8:08 AM IST

IPL 2026, DC vs GT: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. आए दिन टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. बीते दिन आईपीएल 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस करीबी मुकाबले में दिल्ली को आखिरी गेंद पर 1 रन से हारना पड़ा.

19.5 ओवर में डेविड मिलर द्वारा रन न लेना दिल्ली को भारी पड़ गया. डेविड मिलर की इस गलती को लेकर अब खूब बातें हो रही है लेकिन कप्तान अक्षर पटेल में मैच के बाद मिलर को कतई हार का दोषी नहीं ठहराया.

क्या बोले अक्षर पटेल?

मैच के बाद बोलते हुए अक्षर पटेल ने कहा "हां, जाहिर है जिस तरह से हम खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि दोनों टीमों ने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला. इस तरह के करीबी मुकाबले में आप कुछ भी निकाल सकते हैं. हमने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला. जैसा कि मैंने पहले कहा, करीबी लक्ष्य का पीछा करते हुए, करीबी मुकाबले में आप बहुत सी बातें निकाल सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि लक्ष्य का पीछा करते हुए हम और समझदारी से खेल सकते थे. जिस महत्वपूर्ण समय पर विकेट गिरे, अगर ऐसा नहीं होता, तो हम लक्ष्य का पीछा पहले ही खत्म कर सकते थे."

केएल राहुल की पारी पर क्या बोले?

केएल राहुल की शानदार पारी को लेकर अक्षर पटेल ने कहा "हां, जाहिर है, उन्होंने बहुत अच्छी पारी खेली और अगर आप जानते हैं कि पावरप्ले जिस तरह से चल रहा था, उसके बाद उन्होंने लय बनाए रखी. जब विकेट गिर रहे थे, तब भी उन्होंने एक तरफ से लय बनाए रखी. उन्होंने रन-रेट को गिरने नहीं दिया. इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बल्लेबाजी थी. हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और हां, हम अगले मैच में जीत हासिल करेंगे."

कैसा रहा DC vs GT मैच?

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए थे. गुजरात की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 70, वाशिंगटन सुंदर ने 55 और जोस बटलर ने 52 रनों की पारी खेली थी. जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोरल 209 रन बना पाई. दिल्ली की तरफ से केएल राहुल ने 52 गेंदों पर सबसे ज्यादा 92 रनों की पारी खेली. इसके अलावा डेविड मिलर ने 20 गेंदों पर 41 रनों की नाबाद पारी खेली.

Similar News