IPL 2026: पछतावा, पछतावा और सिर्फ पछतावा....ड्रेसिंग रूम से वायरल David Miller का दिल तोड़ने वाला VIDEO
डेविड मिलर के चेहरे को देखकर पता लगाया जा सकता था कि उनको इस रन न लेने वाले अपने फैसले पर कितना पछतावा है. अब ड्रेसिंग रूम से मिलर का एक इमोशनल कर देने वाला वीडियो सामने आया है.
गुजरात टाइटंस के खिलाफ डेविड मिलर
(Image Source: X/ @CricketCentrl, @jyotsana51400 )IPL 2026: आईपीएल 2026 में 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच को शायद ही कभी डेविड मिलर भूलने वाले हैं. मैच में जहां दिल्ली जीत की दहलीज पर खड़ी थी तो वहीं मिलर की एक गलती से पूरा खेल ही खराब हो गया. अब हर कोई ये ही सवाल कर रहा है कि क्यों मिलर, क्यों... क्यों पांचवीं गेंद पर रन नहीं लिया. दूसरी तरफ मैच के बाद डेविड मिलर के चेहरे को देखकर पता लगाया जा सकता था कि उनको इस रन न लेने वाले अपने फैसले पर कितना पछतावा है.
हालांकि उन्होंने पूरे मैच में शानदार बल्लेबाजी की और दिल्ली को जीत के दरवाजे तक पहुंचाया था, फिर भी उनकी पारी पर एक गलती भारी पड़ गई. अब सोशल मीडिया पर दिल्ली कैपिटल्स के ड्रेसिंग से डेविड मिलर का दिल तोड़ने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.
मिलर का वीडियो वायरल
दिल्ली कैपिटल्स के ड्रेसिंग रूम से अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मिलर के चेहरे पर पछतावा अलग से देखा जा सकता है. वीडियो में मिलर काफी इमोशनल दिख रहे है और गहरी सोच में हैं. उनको अंदाजा है कि उनके उस रन न लेने वाले फैसले से कितना नुकसान हुआ है. हालांकि कप्तान अक्षर पटेल और बाकी टीम ने डेविड मिलर का पूरा सपोर्ट किया है.
इस मैच में मिलर ने 20 गेंदों पर 41 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस मैच में मिलर पहले इंजर्ड होकर बल्लेबाजी के दौरान मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन फिर उन्होंने दोबारा मैदान पर आकर कमाल की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें :IPL 2026: आखिरी गेंद पर गिल और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच क्या हुई थी बातचीत? हो गया खुलासा
क्या है यूजर्स के कमेंट?
मिलर की इस इमोशनल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा "अगर आप एक रन लेते हैं, तो रेगुलर टाइम लॉस की संभावना खत्म हो जाती है. ऐसे में सुपर ओवर होने की 50% संभावना होती है और आपके जीतने की भी 50% संभावना होती है और अगर मैच सुपर ओवर में जाता है, तो फिर से आपके जीतने की 50% संभावना होती है." दूसरे यूजर ने लिखा "भाई ने मैच को बराबरी पर लाने का मौका गंवा दिया.
लेकिन उसी की वजह से डीसी जीत के इतने करीब पहुंच पाया. शानदार मिलर!" तीसरे यूजर ने लिखा "अगर एक ही बार में काम हो जाए तो दर्द नहीं होता. अति आत्मविश्वास कभी-कभी नुकसान पहुंचाता है और सब कुछ बर्बाद कर देता है."