T20 WC 2026: सीनियर vs जूनियर में उलझी पाकिस्तान टीम! शादाब खान ने शाहिद अफरीदी को दिया करारा जवाब
नामीबिया के खिलाफ T20 WC 2026 में जीत हासिल करने के बाद शादाब खान ने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को करारा जवाब दिया है. अफरीदी ने भारत से मिली हार के बाद पाक टीम पर सवाल उठाए थे.;
Shadab Khan
(Image Source: X/ @crickiara )T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 18 फरवरी को नामीबिया को हराकर पाकिस्तान की टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया. इससे पहले 15 फरवरी को टीम इंडिया के हाथों पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम की उनके ही पूर्व खिलाड़ियों ने खूब आलोचना की थी.
इतना ही नहीं पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने तो शादाब खान, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को टीम से बाहर करने की बात तक कह दी थी. वहीं अब शादाब खान ने शाहिद अफरीदी को करारा जवाब दिया है.
क्या बोले शादाब खान?
नामीबिया के साथ खेले गए मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए पाकिस्तान टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने कहा कि "हमारे पूर्व क्रिकेटरों की अपनी राय है व्यक्तिगत वो बहुत लीजेंड हैं, लेकिन अगर टीम की बात हो जाएगी तो वर्ल्ड कप में तो उन्होंने भी कुछ नहीं किया था." इसके अलावा शादाब ने कहा कि साल 2021 में हमने ही टीम इंडिया को हराया था.
लेकिन खेल के दिग्गज होने के बावजूद आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी खराब रहा है. ये पहली बार नहीं है कि जब सीनियर खिलाड़ियों ने मौजूदा पाकिस्तान टीम पर सवाल उठाए हो. जब-जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप से लेकर एशिया कप तक में पाकिस्तान को हराया है, तब-तब पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपने जूनियर खिलाड़ियों की आलोचना की है.
कैसा रहा PAK vs NAM मैच का हाल?
इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे. पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शाहिजादा फरहान ने शतकीय पारी खेली थी. फरहान ने इस मैच में 58 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके अलावा शादाब खान ने 22 गेंदों पर 36 रन बनाए थे.
200 रनों के जवाबा में नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में महज 97 रनों पर ही ढेर हो गई थी. पाकिस्तान की तरफ से इस मैच में गेंदबाजी करते हुए उस्मान तारिक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे.