West Indies के खिलाफ 'करो या मरो' मैच में हीरो बने Sanju Samson, पूर्व कप्तान ने कहा- उसे लगातार मौका दो
Sanju Samson की नाबाद 97 रन की पारी की बदौलत India ने West Indies को हराकर T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई. सौरव गांगुली ने सैमसन की तारीफ करते हुए उन्हें लगातार मौके देने की बात कही.
India vs West Indies Match Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के 'करो या मरो' मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे Sanju Samson, जिन्होंने नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला. 196 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 5 विकेट से मैच जीत लिया और अंतिम-4 में पहुंच गया.
मैच के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा CAB अध्यक्ष Sourav Ganguly ने सैमसन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सैमसन 'बहुत अच्छे खिलाड़ी' हैं और उन्हें भारत की व्हाइट-बॉल टीम में लगातार मौके मिलने चाहिए. गांगुली ने यह भी कहा कि जब सैमसन सेट हो जाते हैं तो विपक्षी टीम के लिए बेहद खतरनाक साबित होते हैं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच में क्या-क्या हुआ?
- कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के अंक बराबर थे, इसलिए यह मैच क्वार्टरफाइनल जैसा बन गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 195/4 का बड़ा स्कोर बनाया. जेसन होल्डर और रोवमैन पॉवेल की तेज पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. भारत की ओर से Jasprit Bumrah सबसे सफल गेंदबाज रहे.
- लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और जल्दी दो विकेट गिर गए. इसके बाद सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने Suryakumar Yadav, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के साथ साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई.
- इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया, जहां उसका मुकाबला 5 मार्च को इंग्लैंड से होगा. गांगुली ने माना कि इंग्लैंड वेस्टइंडीज से ज्यादा मजबूत टीम है और यह मैच भारत के लिए बड़ी चुनौती होगा.
- वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप ने 32, रोस्टन चेज ने 40, शिमरन हेटमायर ने 27, शेरफेन रदरफोर्ड ने 14, रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 34 और जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रन बनाए.
- भारत की ओर से संजू सैमसन ने 50 गेंद में नाबाद 97 रन की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 12 चौके शामिल रहे. वहीं अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने 10-10, सूर्यकुमार यादव ने 18, तिलक वर्मा ने 27, हार्दिक पांड्या ने 17 और शिवम दुबे ने नाबाद 8 रन बनाए.
संजू सैमसन ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड?
संजू सैमसन ने अपनी 97 रन की पारी के दौरान विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा. अब वे भारत की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने 82 रन बनाए थे.