Good News! इस दिन फिर एक साथ खेलते हुए दिखाई देंगे Virat Kohli और Rohit Sharma, नोट कर लीजिए डेट और वेन्यू

भारत जून 2026 में अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा, जिसमें एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. सीरीज 6 से 20 जून तक न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होगी. इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे.

विराट कोहली और रोहित शर्मा(Image Source:  ANI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 2 March 2026 7:54 PM IST

India vs Afghanistan Test ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच जून 2026 में द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की. इस दौरे में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेल जाएंगे. सीरीज 6 जून से 20 जून तक भारत के चार अलग-अलग शहरों में खेली जाएगी. इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी वनडे में खेलते हुए दिखाई देंगे.

सीरीज की शुरुआत 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी. पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला, दूसरा 17 जून को लखनऊ और तीसरा व अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा.

क्यों अहम है सीरीज?

  • यह सीरीज, भारत और अफगानिस्तान, दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि आगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का व्यस्त शेड्यूल है.
  • भारत के लिए यह घरेलू मैदान पर लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी भी होगी, क्योंकि फिलहाल टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में व्यस्त है और सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है.
  • कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में भारत ने सुपर-8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई.
  • ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज टीम संयोजन और तैयारी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा दिखेंगे साथ-साथ?

भारतीय टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli और Rohit Sharma भी वनडे में एक साथ खेलते हुए देखे जाएंगे. इसके दौरान भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है. आखिरी बार दोनों बल्लेबाज इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई दिए थे. इस सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. 19 जून को खेले गए अंतिम मुकाबले में विराट कोहली ने 108 गेंद में 124 रन की शानदार पारी खेली थी. इसके बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा.

Full View

Similar News