T20 WC 2026: सेमीफाइनल से बाहर होने पर छलका सलमान आगा का दर्द, जानें किसपर फोड़ा हार का ठीकरा

पाक की जीत के साथ न्यूजीलैंड ने समीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. वहीं हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा बेहद निराश दिखाई दिए. उन्होंने मैच के बाद बताया कि कहां टीम से चूक हुई?

Salman Ali Agha

(Image Source:  X/ @CallMeSheri1_ )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

T20 World Cup 2026, PAK vs SL: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सुपर-8 के आखिरी मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा तो दिया लेकिन ये जीत सलमान आगा के किसी काम नहीं आई. क्योंकि जीत इतनी मामूली थी कि पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया.

पाकिस्तान ने इस मैच को 5 रनों से जीत लिया था. पाक की जीत के साथ न्यूजीलैंड ने समीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. वहीं हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा बेहद निराश दिखाई दिए. उन्होंने मैच के बाद बताया कि कहां टीम से चूक हुई?

हार के बाद क्या बोले सलमान आगा?

मैच के बाद सलमान आगा ने कहा कि 'मुझे लगता है कि जब मैंने टॉस हारा, तो ओस की वजह से यह हमेशा से चुनौतीपूर्ण होने वाला था पिच भी बहुत अच्छी थी और उन्हें 148 रनों पर रोकना एक चुनौती थी. हमने कोशिश की, पर सफल नहीं हो पाए. उन्हें 148 रनों पर रोकना हमेशा से चुनौतीपूर्ण होने वाला था. मुझे लगता है कि अगर मैंने टॉस जीता होता, तो कहानी कुछ और हो सकती थी.'

जब उनसे स्पिनर्स के खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया तो सलमान आगा ने कहा 'हां, मैं निराश था. आप कह सकते हैं कि ओस एक अहम कारण थी लेकिन हां, हम अपनी ओवरों की योजना को उस तरह से लागू नहीं कर पाए जैसा हम चाहते थे. हमारे स्पिनर शानदार रहे हैं, लेकिन आज जाहिर तौर पर उस्मान का दिन अच्छा नहीं था. और टी20 मैचों में ऐसा हो सकता है, वह असाधारण रहे हैं और कभी-कभी उनका दिन खराब हो जाता है.'

कैसा रहा PAK vs SL मैच का हाल?

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे. पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साबिहजादा फरहान ने 60 गेंदों पर सबसे ज्यादा 10 रनों की पारी खेली. इसके अलावा फखर जमां ने 42 गेंदों पर 84 रन बनाए.

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को जीतने की कोशिश तो बहुत की लेकिन वे जीत नहीं पाए. श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बना पाई थी. श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान दाशुन शनाका ने 31 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की पारी खेली थी. वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अबरार अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे.

Similar News