PAK Vs SL: विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा, फरहान बने T20 Word Cup के नए 'रन मशीन'- एक ही एडीशन में ठोका दूसरा शतक
साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. वे अब T20 World Cup के एक एडीशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
Sahibzada Farhan Breaks Virat Kohli record, PAK vs SL Match: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेलते हुए बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. फरहान अब टी-20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया. फरहान ने इस वर्ल्ड कप में दूसरी सेंचुरी जड़ी. फरहान ने 60 गेंद में 100 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 9 चौके लगाए.
Sahibzada Farhan ने ICC Men's T20 World Cup में 350 से ज्यादा रन बनाकर एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने Virat Kohli (2014) समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. इस सूची में Tillakaratne Dilshan, Babar Azam और Mahela Jayawardene जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं.
T20 WC एडिशन में सबसे ज़्यादा रन
- 380 से ज्यादा - साहिबज़ादा फरहान 2026 में
- 319 - विराट कोहली 2014 में
- 317 - तिलकरत्ने दिलशान 2009 में
- 303 - बाबर आज़म 2021 में
- 302 - महेला जयवर्धने 2010 में
पाकिस्तान ने बनाया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा पावरप्ले टोटल
श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा पावरप्ले टोटल बनाया. साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 6 ओवर में 64 रन बनाए. श्रीलंका को कोई विकेट नहीं मिला. यह पहली बार है, जब श्रीलंका के दोनों बैटर नाबाद हैं.
T20 WC में PAK के लिए सबसे ज़्यादा पावरप्ले (1-6 ओवर) टोटल
- 66/1 बनाम NZ, मोहाली, 2016
- 65/1 बनाम BAN, केप टाउन, 2007
- 64/0 बनाम BAN, पल्लेकेले, 2012
- 64/0 बनाम SL, पल्लेकेले, 2026*
- इस वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान के दोनों ओपन नाबाद रहे.
T20 WC एडिशन में सबसे ज़्यादा 50 से ज़्यादा स्कोर
- 4 - मैथ्यू हेडन (2007)
- 4 - विराट कोहली (2014)
- 4 - बाबर आज़म (2021)
- 4 - विराट कोहली (2022)
- 4 - साहिबज़ादा फरहान (2026)