Begin typing your search...

PAK vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मैच से बाबर समेत तीन खिलाड़ियों को किया गया बाहर, पाकिस्तान ने क्यों लिया यह फैसला?

Pakistan ने ICC Men's T20 World Cup के सुपर-8 में Sri Lanka के खिलाफ 'करो-या-मरो' मैच से पहले बड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज़ Babar Azam को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया. कप्तान Salman Agha ने टॉस पर तीन बदलाव की पुष्टि की.

photo of babar azam
X

बाबर आजम 

( Image Source:  JioHotstar )

Pakistan vs Sri Lanka Match: ICC Men's T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में श्रीलंका के खिलाफ 'करो-या-मरो' मैच से पहले पाकिस्तान ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज़ Babar Azam को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया. टॉस के समय कप्तान Salman Agha ने टीम में तीन बदलाव की पुष्टि की और कहा कि जीत के लिए बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग, तीनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा. उन्होंने बताया कि बाबर आज़म, सैम अयूब और सलमान मिर्ज़ा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं.

बाबर आजम के बाहर होने की वजह उनका खराब फॉर्म माना जा रहा है. टूर्नामेंट के छह मैचों में उन्होंने सिर्फ 91 रन बनाए हैं, औसत 22.75 और स्ट्राइक रेट 112.34 रहा, जो उनके स्तर के खिलाड़ी के लिहाज़ से काफी कम है.

पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में?

  • पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल लेकिन साफ है. उसे बड़े अंतर से श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने की होगी, ताकि नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर रहे.
  • कोलंबो में इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को हराकर ग्रुप-2 में शीर्ष स्थान पक्का कर लिया है, जबकि न्यूज़ीलैंड दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है.
  • पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा, ताकि नेट रन रेट बेहतर कर न्यूज़ीलैंड को पीछे छोड़ा जा सके.
  • वर्ल्ड कप में उम्मीदें बचाए रखने के लिए पाकिस्तान ने बड़े जोखिम के साथ अपने सबसे बड़े बल्लेबाज़ को बाहर करने का साहसिक कदम उठाया है.

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

साहिबज़ादा फरहान, फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफाय, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और उस्मान तारिक.

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कमिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, पवन रत्नायके, कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानगे, दुनिथ वेल्लालागे, महेश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका.

क्रिकेट न्‍यूजटी-20 वर्ल्‍ड कप
अगला लेख