IPL 2026: कप्तान गायकवाड़ ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? Tim David को कहा सलाम

मैच के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी टिम डेविड की बल्लेबाजी के मुरीद होते हुए दिखाई दिए. वहीं गायकवाड़ ने हार की जिम्मेदारी भी खुद के ऊपर ली.

कप्तान रुतुराज गायकवाड़

(Image Source:  X/ @Cricsam01 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

IPL 2026, RCB vs CSK: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेले गए मैच में आरसीबी के गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई, वहीं टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने भी निराश किया. आरसीबी की तरफ से टिम डेविड ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर स्कोर को 250 तक पहुंचाया.

मैदान के हर कोने में टिम डेविड ने बड़े-बड़े शॉट खेले. मैच के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी टिम डेविड की बल्लेबाजी के मुरीद होते हुए दिखाई दिए. वहीं गायकवाड़ ने हार की जिम्मेदारी भी खुद के ऊपर ली.

हार के बाद क्या बोले गायकवाड़?

आरसीबी के हाथों मिली 43 रनों की हार के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि "सच कहूं तो, मैं भी हैरान था. सरफराज, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन और कुछ हद तक शिवम दुबे ने शानदार संघर्ष किया. मुझे लगता है कि अगर मैं ऊपरी क्रम में और योगदान दे पाता, तो हम लक्ष्य का पीछा कर लेते। इसलिए आज की जिम्मेदारी मुझ पर ही है."

टिम डेविड को लेकर गायकवाड़ ने कहा "मुझे लगता है कि अंशुल ने लगभग उनका विकेट ले ही लिया था. दुर्भाग्य से वह नौ बॉल थी, लेकिन हां, उसके बाद उन्होंने मैदान के चारों ओर जमकर छक्का मारे और जैसा कि आपने सही कहा, उन्हें सलाम."

कैसा रहा RCB vs CSK मैच का हाल?

इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 250 रन बनाए. आरसीबी की तरफ से टिम डेविड ने महज 25 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसमें 3 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों पर नाबाद 48 रन, देवदत्त पड्डिकल ने 50 और फिल सॉल्ट ने 46 रन बनाए थे.

टारगेट का पीछा करते हुए सीएसके की पूरी टीम 207 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 41 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने 2-2-2 विकेट हासिल किए.

Similar News