मिडिल ईस्ट में बरस रही मिसाइलों से तबाह हुआ पाकिस्तान का खजाना- अब PSL में मैच देखने वालों की स्टेडियम में No Entry

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. टूर्नामेंट तय समय पर 26 मार्च से शुरू होगा, लेकिन इस बार इसका आयोजन सीमित संसाधनों के बीच किया जाएगा.

PSL 2026

(Image Source:  AI: Sora )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

PSL 2026: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. टूर्नामेंट तय समय पर 26 मार्च से शुरू होगा, लेकिन इस बार इसका आयोजन सीमित संसाधनों के बीच किया जाएगा. पेट्रोल जैसी आवश्यक वस्तुओं की बचत को ध्यान में रखते हुए लीग को सिर्फ दो शहरों तक सीमित कर दिया गया है.

इस फैसले ने क्रिकेट फैंस को जरूर निराश किया है, क्योंकि इस बार स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी. यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चेयरमैन मोहसिन नकवी की अगुवाई में हुई बैठक और पीएम शहबाज शरीफ के साथ हुई बातचीत के बाद लिया गया है.

पाकिस्तान में कितना है पेट्रोल का रेट?

शहबाज शरीफ की सरकार ने हाई-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल पर पेट्रोलियम डेवलपमेंट लेवी (PDL) में भारी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इस टैक्स को 100 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है.

इससे पहले 6 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 321.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 335.86 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जिसने आम जनता और आयोजनों दोनों पर असर डाला है.

किन 2 वेन्यू पर होगा पूरा टूर्नामेंट?

PSL 2026 का नया शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा, जिसमें केवल लाहौर और कराची को वेन्यू के रूप में शामिल किया जाएगा. ईंधन की सीमित उपलब्धता के कारण पेशावर, मुल्तान, रावलपिंडी और फैसलाबाद जैसे शहरों को इस बार आयोजन से बाहर कर दिया गया है. इस बार पीएसएल के मुकाबले खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे. दर्शकों की गैरमौजूदगी से होने वाले ‘गेट मनी’ के नुकसान की भरपाई के लिए सभी फ्रेंचाइजी को आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा.

क्या बोले मोहसिन नकवी?

लाहौर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में Mohsin Naqvi ने कहा "पाकिस्तान सुपर लीग अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 26 मार्च को शुरू होगा, क्योंकि हमें इसकी विश्वसनीयता बनाए रखनी है. इसे बाद में आयोजित करने के लिए कोई और समय उपलब्ध नहीं था. मैं पेशावर के उन फैंस से माफी मांगता हूं, जिन्हें पहली बार पीएसएल मैच देखने का मौका मिलने वाला था, और मुझे उम्मीद है कि अगली बार उन्हें और अधिक मैच देखने को मिलेंगे."

PSL क्यों छोड़ रहे विदेशी खिलाड़ी?

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अधिकांश विदेशी खिलाड़ियों के जल्द पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि, पहले खबरें थीं कि खाड़ी क्षेत्र के हालात के चलते खिलाड़ियों को यात्रा में दिक्कत हो रही है. इस बीच जिम्बाब्वे के Blessing Muzarabani और श्रीलंका के Dasun Shanaka जैसे खिलाड़ियों ने पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने का फैसला किया है. पीसीबी ने साफ कर दिया है कि जो विदेशी खिलाड़ी पीएसएल के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट का पालन नहीं करेंगे या बीच में छोड़कर अन्य लीग में चले जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Similar News