IPL 2026 में टूटेगा छक्कों का रिकॉर्ड! जानें पिछले सीजन कितने लगे थे सिक्स और कौन था सिक्सर किंग
2022 से 2025 तक के आईपीएल सीजन में बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड छक्के लगाए हैं. हर सीजन में 1000 से ज्यादा सिक्स देखने को मिले और जैसे-जैसे लीग आगे बढ़ी, छक्कों की संख्या में इजाफा भी हुआ. अब देखना होगा कि आईपीएल 2026 में कौन सा नया रिकॉर्ड बनता है?
IPL
(Image Source: X/ @JaikyYadav16 )IPL 2026: आईपीएल का नया रोमांचक सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इस बार भी सभी टीमें खिताब की दौड़ में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी. हर सीजन की तरह इस बार भी बल्लेबाजों का बल्ला लगातार आग उगलने वाला है और फैंस को छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी. आईपीएल के इतिहास में पिछले कुछ सीज़न में छक्कों की संख्या लगातार बढ़ती रही है और अब सभी की निगाहें आईपीएल 2026 पर हैं.
2022 से 2025 तक के आईपीएल सीजन में बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड छक्के लगाए हैं. हर सीजन में 1000 से ज्यादा सिक्स देखने को मिले और जैसे-जैसे लीग आगे बढ़ी, छक्कों की संख्या में इजाफा भी हुआ. अब देखना होगा कि आईपीएल 2026 में कौन सा नया रिकॉर्ड बनता है?
IPL 2025 में कितने लगे थे छक्के?
आईपीएल 2025 में बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 1294 छक्के लगाए थे, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इस सीजन में लगभग हर 12वीं गेंद पर छक्का पड़ा. इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज थे. उनके बल्ले से आईपीएल 2025 में कुल 40 छक्के निकले थे. इसके अलावा दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर थे, जिन्होंने 39 छक्के लगाए थे. वहीं सूर्यकुमार यादव 38 छक्के लगाकर लिस्ट में तीसरे पायदान पर थे.
IPL 2022 से IPL 2025 तक हर सीजन छक्को की संख्या
1. IPL 2022- 1062 सिक्स
2. IPL 2023- 1124 सिक्स
3. IPL 2024- 1260 सिक्स
4. IPL 2025- 1294 सिक्स
क्या IPL 2026 में टूटेगा रिकॉर्ड?
आईपीएल 2022 के बाद से जिस तरह से हर सीजन छक्कों की संख्या बढ़ रही है, उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार नए सीजन में नया रिकॉर्ड देखने को मिल सकता है. आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, रोहित शर्मा और वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आएंगे, जो पहली गेंद पर छक्का लगाने के लिए जाने जाते हैं.
कब खेला जाएगा पहला मैच?
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा, यह मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. आरसीबी इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरने वाली है. क्योंकि रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने आईपीएल 2025 में ट्रॉफी अपने नाम की थी.