कोई डॉक्टर है तो कोई मॉडल, मिलिए 18 पाकिस्तानी क्रिकेटरों की बेहद खूबसूरत पत्नियों से; तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर
पाकिस्तान क्रिकेटर्स की पत्नियां अपनी खूबसूरती, प्रोफेशन और मजबूत सपोर्ट सिस्टम के लिए जानी जाती हैं. डॉक्टर, मॉडल, एविएशन प्रोफेशनल और क्रिकेट परिवारों से जुड़ी ये महिलाएं खिलाड़ियों की निजी ज़िंदगी का अहम हिस्सा हैं. इनकी लव स्टोरीज़ क्रिकेट फैंस के बीच हमेशा खास दिलचस्पी पैदा करती हैं.;
बेहद हसीन हैं पाकिस्तानी क्रिकेटरों की पत्नियां
(Image Source: Instagram/Shaheenafirdi/shadabkhan/shamiaarzoo )Beautiful Wives of Pakistan Cricketers: पाकिस्तान के क्रिकेटर सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं. टीम के स्टार क्रिकेटर्स की पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स अक्सर अपनी खूबसूरती, प्रोफेशन और दिलचस्प लव स्टोरीज़ के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं. कोई डॉक्टर है, कोई मॉडल, तो कोई एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं. कई रिश्ते दोस्ती से शुरू हुए, तो कुछ ने सीमा पार प्यार की मिसाल भी पेश की. शाहीन अफरीदी से लेकर बाबर आजम के दौर के सितारों तक, इन क्रिकेटर्स की लाइफ पार्टनर्स ने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया है- चाहे वह करियर का दबाव हो, चोट, या फिर बैन जैसे कठिन दौर.
शोएब मलिक-सना जावेद की हालिया शादी हो या मोहम्मद आमिर की पत्नी नरजिस खातून का मुश्किल समय में साथ, हर कहानी अलग और खास है. कुछ शादियां क्रिकेट परिवारों में हुईं, जैसे- शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा की शादी शाहीन अफरीदी से, जबकि शादाब खान की शादी सकलैन मुश्ताक की बेटी मलाइका से हुई. वहीं, वसीम अकरम की पत्नी शनीरा थॉम्पसन या इमाद वसीम की पत्नी सानिया अशफाक जैसी शख्सियतें सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं. इन रिश्तों के जरिए पाकिस्तान क्रिकेट का एक सॉफ्ट, इमोशनल और इंस्पायरिंग चेहरा सामने आता है, जो फैंस को मैदान से बाहर की कहानी भी बताता है. आइए इन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में जानते हैं..
1- शाहीन अफरीदी-अंशा अफरीदी
अंशा अफरीदी, पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी हैं. उन्होंने यूके में मेडिकल साइंस (साइकोलॉजी) की पढ़ाई की और 2023 में शाहीन से शादी की. अंशा सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं, लेकिन मैचों में शाहीन को सपोर्ट करती नजर आती हैं. वे अफरीदी फाउंडेशन के सोशल वर्क में भी मदद करती हैं.
2- हारिस रऊफ-मुजना मसूद मलिक
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 2022 में मुजना मसूद मलिक से शादी की. मुजना एक मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं, जो अपना ऑनलाइन बुटीक चलाती हैं. वे दोनों स्टूडेंट डेज से एक-दूसरे को जानते थे. मुजना इंस्टाग्राम पर फैशन और ट्रैवल शेयर करती हैं और PSL मैचों में हारिस को चीयर करती हैं.
हारिस रऊफ और मुजना मसूद मलिक
3- हसन अली-शमिया आरजू
शमिया आरजू भारतीय मूल की हैं, जो हरियाणा में पली-बढ़ीं हैं. वह एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं. आरजू एमिरेट्स एयरलाइंस में काम करती थीं, जब दुबई में हसन से उनकी मुलाकात हुईं. दोनों की 2019 में शादी हुई, जो अंतरराष्ट्रीय खबर बनी. उनकी एक बेटी हाना है. शमिया इंस्टाग्राम पर फिटनेस टिप्स और फैमिली मोमेंट्स शेयर करती हैं.
हसन अली की पत्नी शमिया आरजू
4- इमाद वसीम- सानिया अशफाक
सानिया अशफाक ब्रिटिश-पाकिस्तानी हैं. वेल्स में जन्मे इमाद से 2019 में इस्लामाबाद की शाह फैसल मस्जिद में निकाह हुआ. सानिया लंदन से मार्केटिंग कंसल्टेंट हैं और इंस्टाग्राम पर ट्रैवल, फिटनेस और अपनी बेटी के साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं. वे T20 लीग्स जैसे PSL में इमाद के साथ जाती हैं.
इमाद वसीम और सानिया अशफाक
5- मोहम्मद आमिर-नरजिस खातून
नरजिस खातून ब्रिटिश-पाकिस्तानी हैं. उन्होंने 2016 में आमिर से शादी की और उनके क्रिकेट बैन के दौरान सपोर्ट किया. वे यूके में रहते हैं और उनकी दो बेटियां हैं. नरजिस स्टेडियम में अक्सर बच्चों के साथ नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर प्राइवेट रहती हैं.
6- शोएब मलिक-सना जावेद
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने जनवरी 2024 में सना जावेद से शादी की. यह मलिक की तीसरी शादी है. पहले वे 2010 में सानिया मिर्जा से शादीशुदा थे, लेकिन 2024 में तलाक हो गया. मलिक और मिर्जा का एक बेटा इजहान मिर्जा मलिक है, जिसका जन्म 2018 में हुआ. सना जावेद एक मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं, जो ड्रामा जैसे 'खानी' में काम कर चुकी हैं. वह इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं और मेंटल हेल्थ के लिए चैरिटी करती हैं. पहले सना की शादी उमैर जसवाल से हुई थी. दोनों का 2023 में तलाक हुआ.
शोएब मलिक, सना जावेद और सानिया मिर्जा
7- अजहर महमूद- एब्बा कुरैशी
एब्बा कुरैशी ब्रिटिश हैं. वे 1999 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान अजहर से मिलीं और प्यार हुआ. अब वे लंदन में तीन बच्चों के साथ रहते हैं. एब्बा प्राइवेट रहती हैं, लेकिन कपल की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं.
8- वसीम अकरम-शानिएरा थॉम्पसन
PR कंसल्टेंट शानिएरा थॉम्पसन ऑस्ट्रेलियाई हैं. वे 2011 में वसीम से मिलीं और 2013 में शादी की. उनकी एक बेटी आयला है. शानिएरा एक्टिविस्ट और फिलैंथ्रोपिस्ट हैं, जो सोशल मीडिया पर फैमिली लाइफ शेयर करती हैं.
वसीम अकरम और शानिएरा थॉम्पसन
9- मोहम्मद हफीज-नाजिया हफीज
मोहम्मद हफीज और नाजिया हफीज की शादी 2007 में हुई. नाजिया हफीज क्रिकेट की बड़ी फैन हैं. ज्यादातर टूर्स पर हफीज के साथ जाती हैं. उनके तीन बच्चे हैं. नाजिया सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फैमिली मोमेंट्स शेयर करती हैं.
10- उमर अकमल- नूर अमना
नूर अमना पाकिस्तानी लीजेंड अब्दुल कादिर की बेटी हैं. उन्होंने 2014 में उमर से शादी की. कपल प्राइवेट जिंदगी जीना पसंद करते हैं. हालांकि, उनकी शादी की तस्वीरें पॉपुलर हैं.
उमर अकमल और नूर अमना
11- शाहिद अफरीदी-नादिया अफरीदी
शाहिद अफरीदी ने 2000 में अपनी मामी की बेटी नादिया से शादी की. उनके चार बेटियां और एक बेटा है. नादिया प्राइवेट रहती हैं, लेकिन फैमिली तस्वीरें कभी-कभी शेयर होती हैं.
शाहिद अफरीदी अपनी पत्नी के साथ
12- सरफराज अहमद- सैयदा खुशबख्त
सरफराज और खुशबख्त की 2015 में शादी हुई. उनके दो बच्चे हैं. बेटा अब्दुल्लाह और एक बेटी. खुशबख्त ट्रेडिशनल कपड़ों में मैचों में जाती हैं और चैरिटी में इन्वॉल्व हैं.
सरफराज अहमद और सैयदा खुशबख्त
13- वहाब रियाज- जैनब चौधरी
जैनब चौधरी एक पाकिस्तानी मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वे 2013 में वहाब से शादीशुदा हैं. जैनब इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और फैशन से जुड़ी चीजें शेयर करती हैं.
14- अहमद शहजाद-सना मुराद
अहमद शहजाद ने बचपन की दोस्त सना मुराद से 2015 में शादी की. उनका एक बेटा अली अहमद है.
अहमद शहजाद और सना मुराद
15- शान मसूद-निशे खान
शान मसदू ने जनवरी 2023 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निशे खान से शादी की. निशे लाहौर की बिजनेसवुमन हैं, जो इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं. वे टूर्स पर साथ जाती हैं और एजुकेशन प्रोजेक्ट्स में मदद करती हैं.
शान मसूद और निशे खान
16- मिस्बाह-उल-हक- उजमा खान
रिटायर्ड क्रिकेटर मिस्बाह ने 2004 में उजमा खान से शादी की. उनका एक बेटा फैजान है. मिस्बाह को पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिना जाता है.
मिस्बाह-उल-हक और उजमा खान
17- शादाब खान-मलाइका सकलैन
शादाब खान की पत्नी मलाइका सकलैन हैं, जो पूर्व स्पिनर सकलेन मुश्ताक की बेटी हैं. दोनों की 2023 में शादी हुई. मलाइका ग्राफिक डिजाइन स्टूडियो चलाती हैं और सोशल मीडिया पर ह्यूमर और फैशन से जुड़ी चीजें शेयर करती हैं. वे युवाओं के लिए स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट्स भी प्रमोट करती हैं.
शादाब खान की पत्नी मलाइका सकलैन
18- मोहम्मद रिजवान- नईमा बेगम
पाकिस्तान के कप्तान और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 2015 में नईमा बेगम से शादी की. नईमा बहुत प्राइवेट रहती हैं, पब्लिक में कम नजर आती हैं. उनके दो या तीन बेटियां हैं. रिजवान सोशल मीडिया पर कभी-कभी फैमिली मोमेंट्स शेयर करते हैं.
मोहम्मद रिजवान