कुलदीप यादव की पत्नी का वीडियो क्यों हो रहा सोशल पर जमकर वायरल? जानें रिसेप्शन पार्टी में क्या हुआ

रिसेप्शन पार्टी के दौरान का कुलदीप की पत्नी वंशिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसपर यूजर्स भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.

kuldeep yadav wife vanshika

(Image Source:  X/ @hindipatrakar, @dhram00 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 18 March 2026 8:33 AM IST

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव हाल ही में वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधे. दोनों ने मसूरी में शादी की. जिसके बाद मंगलवार को लखनऊ में रिसेप्शन पार्टी रखी गई. लखनऊ के फाइव स्टार होटल द सेंट्रम में आयोजित इस रिसेप्शन पार्टी में खेल जगत के साथ-साथ राजनीति से जुड़े भी कई बड़े नाम शामिल हुए.

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कुलदीप और वंशिका को आर्शीवाद देने पहुंचे. वहीं अब इस रिसेप्शन पार्टी के दौरान का कुलदीप की पत्नी वंशिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसपर यूजर्स भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.

क्यों हो रहा वीडियो वायरल?

दरअसल जब सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर कुलदीप और वंशिका को आर्शीवाद देने पहुंचे तो कुलदीप ने उनके पैर छुए और स्वागत किया. जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर सीएम योगी का स्वागत किया. वहीं जब अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे तो वंशिका ने उनके पैर छुए. अब ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक्स पर दोनों वीडियो को शेयर करते हुए @hindipatrakar नाम के अकाउंट से लिखा गया कि "दुल्हन को यह कौन बताया होगा कि किसके पांव छूने हैं और किसके नहीं?"

वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?

अब इन वीडियो को देखकर यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करके लिखा "शादी के ऐसे खुशी के मौके पर दोनों बड़े नेताओं का आना अपने आप में बड़ी बात है. दुल्हन-दूल्हे ने दोनों का सम्मान अपने-अपने अंदाज़ में किया. सब अच्छा रहा. कुलदीप-वंशिका को ढेर सारी शुभकामनाएं."

दूसरे यूजर ने लिखा "बताया कोई नहीं होगा भाई, परिवार वालों को पता होता है किसके छूने है किसके नहीं, अब जिसका परिवार है, वो समझ जाएगा." वहीं तीसरे यूजर ने लिखा "जो भी योगी जी से मिलने वाले होते हैं उन्हें अधिकारी पहले ही बता देते है की कोई भी योगी जी के पैर न छुए इसके बावजूद अगर कोई छू ले तो उसके अपनी आस्था."

Similar News