IPL 2026: कौन होगा सनराइजर्स हैदराबाद का नया कप्तान? लिस्ट में सबसे आगे ये खिलाड़ी

IPL 2026 का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. हालांकि अभी तक तय नहीं हो पाया है कि सनराइजर्स की कप्तानी कौन करने वाला है? पैट कमिंस अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं.

Sunrisers Hyderabad

(Image Source:  X/ @ImTanujSingh )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

IPL 2026: आईपीएल 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है, टूर्नामेंट का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू हो रहा है और इसका पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कौन करेगा?

दरअसल चोट के चलते कमिंस आईपीएल 2026 के कुछ शुरुआती मैचों से बाहर रहने वाले हैं. ऐसे में अब बड़ा सवाल ये है कि कौन हैदराबाद की कप्तानी करेगा? जिसको लेकर एक खिलाड़ी का नाम भी सामने आ रहा है. चोट के चलते कमिंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नहीं खेल पाए थे.

कौन होगा सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान?

रिपोर्ट के मुताबिक पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स मैनेजमेंट ईशान किशन को शुरुआती मुकाबलों में कप्तान बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. कमिंस टी20 वर्ल्ड कप में चोट के कारण टीम से बाहर रहे थे और आईपीएल के पहले कुछ मैचों में भी उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है.

इस स्थिति में ईशान किशन की कप्तानी न केवल टीम के लिए रणनीतिक महत्व रखती है, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी दिशा और प्रेरणा देने में मदद कर सकती है. टीम में उपकप्तान के रूप में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जिम्मेदारी तय की जा सकती है.

क्यों अहम है ईशान की भूमिका?

ईशान किशन ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार वापसी की थी. नंबर-3 और ओपनिंग के दौरान उनका आक्रामक खेल टीम के लिए बड़े शॉट लगाने में मददगार साबित हुआ. आईपीएल 2026 में भी किशन की यही भूमिका रहेगी, क्योंकि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की आक्रामक शुरुआत को जोड़ेंगे. ईशान की फिनिशिंग क्षमता और मैच के निर्णायक पलों में दबाव संभालने की क्षमता उन्हें कप्तान के रूप में एक मजबूत विकल्प बनाती है.

Similar News