संजू सैमसन ने क्यों छोड़ा था राजस्थान रॉयल्स का साथ? इस बड़े फैसले पर अब तोड़ी चुप्पी- देखें वीडियो
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस बार संजू चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे.
sanju samson
(Image Source: X/ @ImTanujSingh )Sanju Samson, IPL 2026: संजू सैमसन ने लंबे समय तक आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए न सिर्फ क्रिकेट खेला बल्कि कप्तानी भी की थी, लेकिन इस बार ये विकेटकीपर बल्लेबाज चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देने वाला है. उनके इस फैसले पर हर कोई हैरान था और जानना चाहता था कि आखिर सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से अलग होने का फैसला क्यों किया?
अब संजू ने अपने करियर के इस सबसे बड़े फैसले पर खुलकर बात की है और बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने ये फैसला लिया? आईपीएल 2026 के आगाज से पहले उनका यह बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है. ट्रेड डील के जरिए संजू चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए हैं.
क्यों लिया ये फैसला?
संजू सैमसन ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में अपने फैसले को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा “मैंने राजस्थान रॉयल्स छोड़ा क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है.” आईपीएल 2026 में सैमसन पहली बार अपनी पूर्व टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. इस मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है.
संजू सैमसन ने कहा “ऐसी स्थिति अभी तक नहीं आई है. यह पहली बार है जब मैं आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने जा रहा हूं, उनके लिए खेलने के बाद. मैं मैदान पर कदम रखते ही भावनाओं के बारे में ज्यादा नहीं सोचता. खेल ही सब कुछ तय करता है. मैच से पहले और मैच के बाद, जब मैं पुरानी टीम के साथ खेलता हूं, तो वहां कई खिलाड़ी हैं जिनके साथ हमने बचपन में खेला है. बहुत सारे मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ भी हैं. सभी वहां हैं. सबका प्यार और सम्मान है. लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा, हर किसी का अपना समय होता है.”
कैसा रहा राजस्थान के साथ संजू का सफर?
संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स के साथ लंबा और यादगार सफर रहा है. उन्होंने कुल 11 सीजन इस फ्रेंचाइजी के लिए खेले और टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे. वह टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं.
सैमसन 2013 से 2015 तक राजस्थान के साथ रहे, इसके बाद उन्होंने 2016 और 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला और फिर वापसी कर राजस्थान का अहम हिस्सा बने.