ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कब आया वो पल जब अश्विन ने ले लिया संन्यास का फैसला, रिटायरमेंट पर खुलकर रखी अपनी बात
अश्विन ने सीरीज के बीच अचानक संन्याल लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था. वहीं अब अश्विन ने अपने रिटायरमेंट को लेकर खुलकर बातचीत की है और बताया कि कब उनको लगा कि अब समय आ गया है अलविदा लेने का.
R Ashwin
(Image Source: X/@CricCrazyJohns )बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023-24 के दोरान टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया था. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेली गई इस 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था और इसके बाद भारतीय टेस्ट टीम में बदलाव का दौर शुरू हो गया.
अश्विन ने सीरीज के बीच अचानक संन्याल लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था. वहीं अब अश्विन ने अपने रिटायरमेंट को लेकर खुलकर बातचीत की है और बताया कि कब उनको लगा कि अब समय आ गया है अलविदा लेने का.
संन्यास पर क्या बोले अश्विन?
एक कार्यक्रम के दौरान आर अश्विन ने बताया कि "मुझे लगता है कि पर्थ में, जब टीम में जड्डू और मैं मुख्य स्पिनर थे और वाशी ने पर्थ में वह मैच खेला और फिर अगले मैच में मैं आया और फिर मुझे दोबारा बाहर जाना पड़ा, तो यह मेरे लिए एक तरह का संकेत था कि मेरा समय खत्म हो गया था."
दरअसल ब्रिसबेन टेस्ट के बाद अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्याल ले लिया था. सीरीज के बीच अचानक संन्याल लेकर अश्विन ने हर किसी को हैरान कर दिया था. इसको लेकर टीम मैनेजमेंट पर भी कई सवाल उठे थे. वहीं हेड कोच गौतम गंभीर को भी काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था, लेकिन अश्विन ने गंभीर का समर्थन किया है. यही वह सीरीज है जिसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
कैसा रहा अश्विन का करियर?
आर अश्विन का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है और वे टीम इंडिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. अश्विन ने टीम इंडिया के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले थे.
टेस्ट में अश्विन ने 537, वनडे में 156 और टी20 में 72 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में 3503 रन, वनडे में 707 और टी20 184 रन बनाए थे. टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के बल्ले से 6 शतक भी निकले थे.