T20 World Cup 2026 से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे ने किया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई; जानें कब होगी भारत से टक्कर

आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच कैंडी में खेला जाने वाला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है. मैच में टॉस तक नही हो पाया. इसके साथ ही, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है.;

2009 के बाद ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर

(Image Source:  X/jiohotstar )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 17 Feb 2026 6:45 PM IST

T20 World Cup 2026: आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच कैंडी में खेला जाने वाला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है. मैच में टॉस तक नहीं हो पाया. इसका नतीजा यह हुआ कि टी-20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म हो गया है. वहीं, जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया, जहां उसकी भिड़ंत भारत से भी होगी. 

अब सुपर-8 के ग्रुप G1 में India, South Africa, West Indies और जिम्बाब्वे शामिल हैं, जिनके मुकाबले भारत में खेले जाएंगे. वहीं ग्रुप G2 में Sri Lanka, England, New Zealand और Pakistan या United States में से एक टीम होगी. इस ग्रुप के मैच Colombo और Pallekele में खेले जाएंगे.

भारत के सुपर-8 मैच

  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका- 22 फरवरी
  • भारत बनाम जिम्बाब्वे- 26 फरवरी
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज- 1 मार्च

जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए कैसे किया क्वालिफाई?

जिम्बाब्वे ने अपने पहले मुकाबले में ओमान को 8 विकेट से, जबकि दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया था. 16 फरवरी को श्रीलंका के हाथों मिली 8 विकेट की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें आज के मैच में आयरलैंड की जीत पर टिकी थी, लेकिन बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया और मैच रद्द हो गया. इससे जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया. 

जिम्बाब्वे का अगला मैच किन-किन टीमों से है?

  • 19 फरवरी- श्रीलंका
  • 23 फरवरी- वेस्टइंडीज (सुपर-8)
  • 26 फरवरी- भारत (सुपर-8)
  • 1 मार्च- साउथ अफ्रीका (सुपर-8)

ऑस्ट्रेलिया का टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक कैसा रहा सफर?

  • 2007- सेमीफाइनल
  • 2009- ग्रुप स्टेज
  • 2010- रनरअप
  • 2012- सेमीफाइनल
  • 2014- सुपर-10
  • 2016- सुपर-10
  • 2021- चैंपियंस
  • 2022- सुपर- 12
  • 2024- सुपर- 8
  • 2026- ग्रुप स्टेज

2009 के बाद यह पहला मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई हो. पिछले वर्ल्ड कप में वह सुपर-8 में पहुंची थी.  

Similar News