IPL का खास दोहरा शतक! महज 1 ही खिलाड़ी कर पाया ये कारनामा, कौन-कौन खड़ा दहलीज पर?
आईपीएल का सीजन-19 शुरू हो चुका है. अभी दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. अक्सर देखा गया है कि हर सीजन कई नए रिकॉर्ड्स बनते और टूटते हैं.
आईपीएल ट्रॉफी फाइल फोटो
(Image Source: X/ @cricbuzz )IPL 2026: आईपीएल का सीजन-19 शुरू हो चुका है. अभी दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. अक्सर देखा गया है कि हर सीजन कई नए रिकॉर्ड्स बनते और टूटते हैं. पिछले सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड बना था, इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि ये रिकॉर्ड भी इस बार टूट सकता है.
वहीं दूसरी तरफ इस सीजन उन गेंदबाजों पर भी नजरें रहने वाली हैं जो 200 विकेट लेने का जादुई आंकड़ा छूने के बेहद करीब हैं. अभी तक आईपीएल इतिहास एक ही गेंदबाज ऐसा है जो 200 से ज्यादा विकेट चटका चुका है.
किस खिलाड़ी ने चटकाए 200 से ज्यादा विकेट?
आईपीएल इतिहास में स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ही अभी तक इकलौते गेंदबाज ऐसे हैं जो 200 से ज्यादा विकेट चटका चुके हैं. चहल कई फ्रेंचाइजियों की तरफ से खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 174 मैच खेले हैं. जिसमें गेंदबाजी करते हुए चहल ने 221 विकेट चटकाए हैं. फिलहाल चहल पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं.
200 विकेट की दहलीज पर कौन?
1. भुवनेश्वर कुमार
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अब 200 आईपीएल विकेट पूरे करने की दहलीज पर खड़े हैं. आरसीबी की तरफ से भुवी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. पहले मैच में गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर ने 1 विकेट चटकाया था. जिसके बाद उनके आईपीएल विकेटों की संख्या 199 हो गई थी. अब 1 विकेट लेते ही भुवनेश्वर 200 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लेंगे और आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे.
2. सुनील नरेन
कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन भी इस जादुई आंकड़े के करीब हैं. अभी तक उनके नाम आईपीएल में 188 विकेट दर्ज हैं, अगर इस सीजन नरेन 12 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वे 200 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जुड़ जाएंगे. 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मैच में सुनील नरेन ने 1 विकेट चटकाया था.