IPL 2026: विराट कोहली के नए टैटू के पीछे की क्या है कहानी? सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा
IPL 2026 से पहले किंग कोहली की क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि एक खास वजह को लेर चर्चा हो रही है. आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोहली ने अपने बाएं हाथ पर एक शानदार फुल स्लीव टैटू बनवाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Virat Kohli
(Image Source: X/ @desisigma )IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने में 1 दिन का समय बचा हुआ है. 28 मार्च को सीजन-19 का आगाज होने वाला है. पहले ही मुकाबले में फैंस को विराट कोहली मैदान पर दिखने वाला है, दरअसल पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. वहीं मैच से पहले किंग कोहली की क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि एक खास वजह को लेर चर्चा हो रही है. आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोहली ने अपने बाएं हाथ पर एक शानदार फुल स्लीव टैटू बनवाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस टैटू को मशहूर स्टूडियो Aliens Tattoo India में बनाया गया है, जिसने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. कंपनी का दावा है कि यह टैटू कोहली के जीवन के सफर, उनके बदलाव और उनके व्यक्तित्व की गहराई को दर्शाता है.
क्या कोहली के नए टैटू की कहानी?
टैटू बनाने वाली कंपनी ने बताया "यह सिर्फ एक और टैटू बनवाने के बारे में नहीं था. यह कुछ ऐसा बनाने के बारे में था जिसमें गहराई हो, कुछ ऐसा जो यह दर्शाता हो कि वह कौन बन गया है," स्टूडियो के अनुसार "उसकी बाईं बांह कोरा कैनवास नहीं थी. उस पर पहले से ही सालों के टैटू, एक अधूरा बाजूबंद, पुराने टैटू और उसके जीवन के विभिन्न चरणों से संबंधित कई निशान मौजूद थे. कुछ पुराने पड़ गए थे. कुछ धुंधले पड़ गए थे. कुछ में अब वह सटीकता और भाव नहीं झलकते थे जो कभी उनमें हुआ करते थे."
क्या थी डिजाइन की कहानी?
टैटू को नया रूप देने के पीछे गहरी सोच अपनाई गई. कंपनी ने बताया "यह दृष्टिकोण सोच-समझकर अपनाया गया था. कुछ हिस्सों को ढकना जरूरी था और भी बहुत कुछ उद्देश्यपूर्ण ढंग से जोड़ना था. बिखरे हुए टुकड़ों को एक साथ मिलाकर एक सुसंगत संरचना बनानी थी जो एकरूपता से प्रवाहित हो."
कोहली का यह नया टैटू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इसे उनके व्यक्तित्व और करियर के सफर का प्रतीक मान रहे हैं. लगातार फैंस उनके नए टैटू की फोटो शेयर कर रहे हैं.