IPL 2026: कब और कहां लाइव देख सकते हैं RCB vs SRH मैच? जानें Live Streaming की पूरी डिटेल
IPL 2026, RCB vs SRH: 28 मार्च दिन शनिवार से आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है. पहला मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.
RCB vs SRH
(Image Source: X/ @LGTweets07 )IPL 2026, RCB vs SRH: 28 मार्च दिन शनिवार से आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है. पहला मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. पहले ही मैच में फैंस के चहीते विराट कोहली मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे. पिछली बार खिताब जीतकर इस बार आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरने वाली है.
जब-जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं तो रोमांच अपने चरम पर होता है. दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार है जिसके चलते मैच हाई स्कोरिंग देखने को मिलता है. अब हम आपको मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी देने वाले हैं कि आप मैच को कहां और कब लाइव देख सकते हैं?
कब और कितने बजे शुरू होगा मैच?
आईपीएल 2026 के इस पहले मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी. वहीं टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे किया जाएगा.
कौन करेगा टीमों की कप्तानी?
इस मुकाबले में आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार करते नजर आएंगे. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन संभालेंगे.
कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?
आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. दर्शक अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.
मोबाइल पर कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसके लिए आपके डिवाइस में जियो हॉटस्टार ऐप होना जरूरी है.
कैसा है दोनों टीमों का हेड-टू-हेड?
आईपीएल इतिहास में अभी तक आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 25 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें से 13 मैच हैदराबाद और 11 मैच आरसीबी ने जीते हैं. ऐसे में हैदराबाद का थोड़ा पलड़ा भारी नजर आ रहा है.