IPL 2026 से पहले SRH के इस खिलाड़ी ने डराया, 5 गेंदों में लगाए 5 छक्के; ऑक्शन में Mumbai Indians ने भी लगाई थी बाजी
SRH के युवा खिलाड़ी Salil Arora ने प्रैक्टिस मैच में 5 गेंदों पर 5 छक्के मारकर धमाल मचा दिया. चोटिल पैट कमिंस की जगह शुरुआती मैचों में ईशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे. SRH का पहला मैच 28 मार्च को RCB से है.
Salil Arora
(Image Source: x.com/SunRisers )IPL 2026 से पहले Sunrisers Hyderabad के कैंप से बड़ी खबर सामने आई है. टीम के युवा बल्लेबाज Salil Arora ने प्रैक्टिस मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़ दिए. इस धमाकेदार फॉर्म के साथ SRH अपनी IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ बेंगलुरु में करेगी.
23 साल के Salil Arora ने शनिवार को हुए अभ्यास मुकाबले में तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने पहले Jaydev Unadkat की गेंदों पर दो छक्के लगाए और फिर अगले ओवर में Omkar Tarmale के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़ दिए. खास बात यह रही कि उनका आखिरी छक्का ‘नो-लुक’ शॉट था, जिसने सभी का ध्यान खींचा.
Pat Cummins की जगह किसे बनाया SRH का कैप्टन?
इस बीच टीम ने कप्तानी को लेकर भी अहम फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर Pat Cummins चोट के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में उनकी जगह Ishan Kishan टीम की कप्तानी संभालेंगे. SRH ने यह भी साफ किया है कि Abhishek Sharma को इस दौरान उप-कप्तान बनाया गया है.
Cummins कब तक बाहर रहेंगे?
पैट कमिंस पिछले साल एशेज सीरीज के दौरान पीठ की चोट (Lumbar Stress Injury) का शिकार हो गए थे. इसके चलते वह न सिर्फ एशेज के बाकी मैचों से बाहर हुए, बल्कि 2026 T20 वर्ल्ड कप भी मिस करना पड़ा. उम्मीद है कि वह IPL 2026 के दूसरे हाफ में टीम से जुड़ सकते हैं.
Ishan पर बड़ी जिम्मेदारी
Ishan Kishan के लिए यह IPL में पहली बार कप्तानी का मौका होगा. हालांकि, उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई है, जिससे उनकी लीडरशिप पर भरोसा जताया जा रहा है. वहीं Abhishek Sharma टीम के अहम खिलाड़ी हैं और Travis Head के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी काफी खतरनाक मानी जाती है.
अब देखना होगा कि नए कप्तान के साथ SRH IPL 2026 में कैसी शुरुआत करती है और क्या सलिल अरोड़ा की यह फॉर्म असली मैचों में भी जारी रहती है.