बिना दर्शकों के होगा PSL, 2 वेन्यू में खेले जाएंगे मैच-ओपनिंग सेरेमनी भी हुई रद्द; IPL को चुनने वाले खिलाड़ियों पर भड़की PCB

PSL 2026 इस बार बिना दर्शकों के खेला जाएगा, क्योंकि सुरक्षा खतरे बढ़ गए हैं. मैच सिर्फ कराची और लाहौर में होंगे. ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी गई है. IPL से टकराव के चलते कुछ खिलाड़ी PSL छोड़कर IPL में चले गए हैं, जिस पर PCB नाराज है.

Mohsin Naqvi

(Image Source:  X/@CallMeSheri1_ )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 22 March 2026 5:31 PM IST

Pakistan Super League 2026 इस बार सामान्य सीजन की तरह नहीं होने जा रहा. Pakistan Cricket Board ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि पूरा टूर्नामेंट बिना दर्शकों (behind closed doors) के खेला जाएगा. इसकी सबसे बड़ी वजह वेस्ट एशिया में चल रहा तनाव और उससे जुड़े सुरक्षा खतरे बताए जा रहे हैं.

PCB चेयरमैन Mohsin Naqvi ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि मौजूदा हालात में हजारों दर्शकों को स्टेडियम में लाना सुरक्षित नहीं है. इसलिए फिलहाल मैच खाली स्टेडियम में ही होंगे.

क्या-क्या बड़े बदलाव हुए?

  • PSL 2026 अब सिर्फ 2 शहरों, Karachi और Lahore में खेला जाएगा
  • पहले 6 वेन्यू तय थे, जिन्हें सुरक्षा कारणों से घटा दिया गया
  • ओपनिंग सेरेमनी पूरी तरह रद्द कर दी गई
  • टिकट खरीद चुके फैंस को 72 घंटे में रिफंड मिलेगा

PCB का कहना है कि टूर्नामेंट को रद्द करना संभव नहीं था, क्योंकि इसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं और यह पाकिस्तान का 'इंटरनेशनल ब्रांड' है.

PSL का पूरा शेड्यूल और फॉर्मेट

  • टूर्नामेंट 26 मार्च से 3 मई तक चलेगा
  • कुल 44 मैच खेले जाएंगे
  • पहली बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी
  • फाइनल 3 मई को Gaddafi Stadium में होगा

IPL vs PSL टकराव भी बना मुद्दा

इस बार PSL और Indian Premier League लगभग एक साथ हो रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों को चुनाव करना पड़ रहा है. Dasun Shanaka ने PSL छोड़कर Rajasthan Royals जॉइन करने का फैसला किया. इससे पहले, Blessing Muzarabani भी PSL छोड़कर Kolkata Knight Riders से जुड़ गए. इससे PCB नाराज है. चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ऐसे खिलाड़ियों पर लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी है.

PCB का दावा, 'IPL से फर्क नहीं'

हालांकि, PCB का कहना है कि IPL के साथ टकराव के बावजूद इस बार कई बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ी PSL में खेलेंगे, जैसे, Steve Smith, Glenn Maxwell, Marnus Labuschagne. PCB का मानना है कि लीग की वैल्यू बरकरार है और यह टूर्नामेंट सफल रहेगा.

Similar News