IPL 2025 is Returns! RR ने 73 गेंद में खत्म किया मैच, क्या CSK का बुरा दौर जारी है? पूरी टीम 127 रन पर हुई ढेर

Rajasthan Royals ने Chennai Super Kings को पहले मुकाबले में 8 विकेट से हराकर IPL 2026 का जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया. वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अर्धशतक लगाया.

RR ने CSK को 8 विकेट से  हराया 

(Image Source:  x.com/IPL )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 30 March 2026 11:22 PM IST

IPL 2026 RR vs CSK Match Highlights: साल बदला, टीम बदली, लेकिन नतीजा पुराना ही रहा... ऐसा लगता है कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2025 का अंत जहां से किया था, वहीं से आईपीएल 2026 के सीजन का आगाज भी किया है. अगर ऐसा नहीं है तो टीम 127 रन पर ढेर नहीं होती, जिससे उसे पहले ही मैच में 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा.

CSK की तरफ से रखे गए 128 रन के लक्ष्य को RR ने 12.1 ओवर  (73 गेंद) में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर आसानी से हासिल कर लिया. इसमें सबसे बड़ा योगदान रहा- वैभव सूर्यवंशी का... जिन्होंने 15 गेंद में फिफ्टी जड़कर मैच को एकतरफा बना दिया.

वैभव ने 17 गेंद में 52 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 305 का रहा. उनके अलावा, ध्रुव जुरेल ने 9 गेंद में 4 चौकों कीमदद से 18 रन बनाए. वहीं, यशस्वी जायसवाल 36 गेंद में 1 छक्का और 3 चौके की मदद से नाबाद 38 और कप्तान रियान पराग 11 गेंद में 1 चौका और 1 छक्का लगाते हुए नाबाद 14 रन बनाए.

CSK की तरफ से किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए?

CSK की ओर से जेमी ओवरटन ने 36 गेंद में 2 छक्के और 2 चौके लगाते हुए 43 रन बनाए. उनके अलावा, संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने 6-6, आयुष म्हात्रे 0, मैथ्यू शॉर्ट 2, सरफराज खान 17, कार्तिक शर्मा 18, शिवम दुबे 6, नूर अहमद 1 और मैट हेनरी 5 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, अंशुल कंबोज 7 रन बनाकर नाबाद रहे. राजस्थान की ओर से रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया. 

IPL में 120+ रन का लक्ष्य सबसे कम ओवरों में पूरा करने का रिकॉर्ड

  • 9.4 - SRH बनाम LSG, हैदराबाद, 2024 (लक्ष्य: 166)
  • 11.1 - KXIP बनाम KKR, कोलकाता, 2018 (लक्ष्य: 125)
  • 12.0 - Deccan बनाम MI, DY Patil, 2008 (लक्ष्य: 155)
  • 12.1 - RR बनाम CSK, गुवाहाटी, 2026 (लक्ष्य: 128)*

IPL में CSK के खिलाफ सबसे ज़्यादा जीत

  • 21 - MI
  • 16 - PBKS / RR*
  • 13 - RCB
  • 12 - DC
  • 11 - KKR

Similar News