Begin typing your search...

IPL 2026: प्रैक्टिस सेशन में Vaibhav Sooryavanshi ने खेला ऐसा शॉट, फट गई पानी की पाइप; वीडियो वायरल

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की प्रैक्टिस में इतना जोरदार शॉट मारा कि मैदान की पानी की पाइप टूट गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

vaibhav sooryavanshi practice session viral video
X

वैभव सूर्यवंशी के शॉट से टूटी पानी की पाइप

( Image Source:  x.com/rajasthanroyals )

IPL 2026 शुरू होने से पहले ही युवा क्रिकेटर Vaibhav Sooryavanshi चर्चा में आ गए हैं. राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप के दौरान उन्होंने ऐसा जोरदार शॉट लगाया कि मैदान की पानी की पाइलाइन ही फट गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

राजस्थान रॉयल्स की ट्रेनिंग के दौरान वैभव ने गेंद को इतनी ताकत से मारा कि वह सीधे मैदान के किनारे लगी पानी की पाइप पर जा लगी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पाइप टूट गई और पानी तेजी से बहने लगा.

किसने शेयर किया वीडियो?

फ्रेंचाइजी Rajasthan Royals ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- Just Sooryavanshi things. देखते ही देखते यह क्लिप वायरल हो गई. हजारों लोगों ने इसे देखा और शेयर किया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 की तैयारी के लिए बोर्ड परीक्षाएं छोड़ने का फैसला किया था, जिसके बाद वह चर्चा में आए थे। अब यह नया वीडियो उनकी ताकत और प्रतिभा को लेकर फिर चर्चा छेड़ रहा है।

U19 वर्ल्ड कप में वैभव ने कितने रन बनाए?

हाल ही में वैभव ने ICC Under-19 Cricket World Cup 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारत को खिताब दिलाने में उनका बड़ा योगदान रहा. उन्होंने 7 मैचों में 169.49 की स्ट्राइक रेट और 62.71 की औसत से 439 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है. कम उम्र में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें भविष्य का बड़ा स्टार बना दिया है.

स्‍पोर्ट्स न्‍यूजक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख