IPL 2026: क्या है RCB की ताकत और कमजोरी? इस चीज से बचना चाहेगी डिफेंडिंग चैंपियन
वैसे तो आरसीबी IPL 2026 को लेकर भी काफी मजबूत दिख रही है, लेकिन कुछ जगह टीम थोड़ी कमजोर नजर आती है. ऐसे में आज हम आपको आरसीबी की ताकत और कमजोरी के बारे में बताने वाले हैं.
RCB
(Image Source: X/ @CricCrazyJohns )IPL 2026, RCB : आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिताब बचाने के इरादे से आईपीएल 2026 में उतरने वाली है. टीम का हर खिलाड़ी अब नए सीजन के लिए जमकर पसीना बहा रहा है. एकबार फिर से फैंस की नजरें आरसीबी की रीढ़ की हड्डी माने जाने विराट कोहली पर रहने वाली हैं.
कोहली ने पिछले सीजन भी कमाल का प्रदर्शन किया था और वे आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. वैसे तो आरसीबी काफी मजबूत दिख रही है, लेकिन कुछ जगह टीम थोड़ी कमजोर नजर आती है. ऐसे में आज हम आपको आरसीबी की ताकत और कमजोरी के बारे में बताने वाले हैं.
क्या है RCB की सबसे बड़ी ताकत?
आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत उसकी विस्फोटक बल्लेबाजी है. टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं. खासतौर पर विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज टीम की रीढ़ माने जाते हैं.
इसके अलावा टीम में युवा और आक्रामक खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है, जो पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर्स तक रन बनाने की क्षमता रखते हैं. बल्लेबाजी की गहराई आरसीबी को अन्य टीमों से अलग बनाती है. फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड के रूप में आरसीबी के पास विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार है.
क्या है टीम की कमजोर?
हालांकि आरसीबी की बल्लेबाजी मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी विभाग अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है. खासकर डेथ ओवर्स में रन रोकने में टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. टीम के सबसे शानदार गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई जोश हेजलवुड शुरुआती कुछ मैच से बाहर रहने वाले हैं ये भी आरसीबी की मुश्किल को थोड़ा बढ़ा सकता है क्योंकि पिछले सीजन हेजलवुड ने पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर्स में कमाल की गेंदबाजी की थी. इसके अलावा यश दयाल का अभी कुछ पता नहीं है कि वे इस सीजन खेलेंगे या नहीं. ऐसे में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के हाथों में गेंदबाजी की कमान होगी. हालांकि आईपीएल 2025 के बाद से भुवनेश्वर भी ज्यादा क्रिकेट नहीं खेले हैं.
दूसरी तरफ स्पिन डिपार्टमेंट भी आरसीबी का थोड़ा कमजोर है. टीम के पास सुयश शर्मा जरूर है लेकिन जब उनकी पिटाई होती है तो वे खूब रन लुटाते हैं. क्रुणाल पांड्या के रूप में भी आरसीबी के पास एक विकल्प मौजूद है. इसके अलावा टीम का प्रदर्शन कई बार कुछ खिलाड़ियों पर ज्यादा निर्भर हो जाता है, जो बड़े मैचों में जोखिम पैदा कर सकता है. ऐसे में आरसीबी को थोड़ा सावधान रहना होगा.