Virat Kohli का रिकॉर्ड तोड़ा है भाई इनाम तो बनता है, Sahibzada Farhan को मिला ये बड़ा अवॉर्ड

पाकिस्तान के Sahibzada Farhan ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता. उन्होंने Virat Kohli का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 383 रन बनाए. वहीं, भारत की अरुंधति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के दम पर महिला वर्ग का अवॉर्ड अपने नाम किया.

नामीबिया के खिलाफ शतक बनाने के बाद जश्न मनाते साहिबजादा फरहान
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 23 March 2026 5:19 PM IST

International Cricket Council (ICC) ने फरवरी 2026 के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान के ओपनर Sahibzada Farhan को शानदार प्रदर्शन के लिए पुरुष वर्ग में यह सम्मान मिला है, जबकि भारत की तेज गेंदबाज Arundhati Reddy को महिला वर्ग में यह अवॉर्ड दिया गया है.

फरहान ने श्रीलंका में खेले गए ICC Men’s T20 World Cup में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने 7 मैचों (6 पारियों) में 383 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इस दौरान उनका औसत 76.60 और स्ट्राइक रेट 160.25 का रहा. खास बात यह रही कि फरहान ने Virat Kohli का 2014 टी20 वर्ल्ड कप में बनाया गया 319 रन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

T20 World Cup 2026 में कैसा रहा फरहान का प्रदर्शन?

  • फरहान ने  टी20 वर्ल्ड कप में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए. इतना ही नहीं, वे टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक ही एडिशन में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए.
  • फरहान ने नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी लगाई, जबकि Fakhar Zaman के साथ 176 रन की साझेदारी भी की, जो टी20 इंटरनेशनल में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ICC ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में भी जगह मिली.
  • हालांकि, पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई और नेट रन रेट के चलते बाहर हो गई, लेकिन फरहान का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में सबसे अलग रहा.
  • यह उनका पहला ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड है. इससे पहले नवंबर 2024 में Haris Rauf ने यह सम्मान जीता था.
  • फरहान ने अवॉर्ड मिलने पर कहा कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिलना उनके लिए बेहद खास है और वे इस फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहते हैं.

अरुंधति रेड्डी का ऑस्ट्रेलिया में कैसा रहा प्रदर्शन?

भारत की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. रेड्डी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को उनके घर में हराना आसान नहीं होता और इस जीत में योगदान देना उनके लिए गर्व की बात है.

Similar News