Pakistan में महफूज नहीं विदेशी खिलाड़ी, PSL 2026 पर मंडराया खतरा! Warner- Smith को किसने दी धमकी?
PSL 2026 से पहले विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता सामने आई है. डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों को पाकिस्तान न आने की चेतावनी दी गई है. इससे टूर्नामेंट के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं.
PSL 2026 पर खतरा! वॉर्नर-स्मिथ को पाकिस्तान न आने की चेतावनी
(Image Source: X@TsMeSalman )Pakistan Super League 2026 शुरू होने से पहले ही बड़े विवाद और सुरक्षा चिंताओं में घिर गया है. एक तरफ Pakistan Cricket Board ने वेस्ट एशिया संकट और सुरक्षा कारणों के चलते टूर्नामेंट को सीमित शहरों में और बिना दर्शकों के कराने का फैसला लिया है. वहीं, दूसरी तरफ अब विदेशी खिलाड़ियों को लेकर नई चिंता सामने आई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के एक सशस्त्र संगठन जमात-उल-अहरार ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को चेतावनी दी है कि वे PSL में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान न आएं. इस चेतावनी में खास तौर पर David Warner, Steve Smith और Daryl Mitchell जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
संगठन ने क्या दावा किया?
संगठन ने दावा किया कि मौजूदा सुरक्षा हालात अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए सही नहीं हैं और अगर खिलाड़ी पाकिस्तान आते हैं, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी. बयान में यहां तक कहा गया कि अगर चेतावनी को नजरअंदाज किया गया, तो वे टूर्नामेंट को बाधित करने की कोशिश करेंगे. इस बीच PCB ने अब तक आधिकारिक तौर पर इन धमकियों को अपने फैसलों से नहीं जोड़ा है, लेकिन हालिया बदलाव, जैसे सीमित वेन्यू और बिना दर्शकों के मैच, सुरक्षा चिंताओं को ही दर्शाते हैं.
कब से शुरू होगा PSL 2026?
PSL 2026 में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं, जिनमें Adam Zampa, Moeen Ali और Devon Conway भी शामिल हैं. अब टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होना है, लेकिन इन घटनाओं के बाद यह देखना अहम होगा कि विदेशी खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेते हैं या सुरक्षा कारणों से नाम वापस लेते हैं. पीएसएल के मैच सिर्फ कराची और लाहौर में होंगे. स्टेडियम में दर्शकों को एंट्री नहीं मिलेगी.