IPL 2026: वर्ल्ड कप विनर कप्तान MI में क्यों बना इम्पैक्ट प्लेयर, हार्दिक ने सूर्यकुमार के साथ क्यों किया ऐसा?

टॉस के समय जब मुंबई इंडियंस की प्लेइंग के बारे में कप्तान हार्दिक पांड्या ने जिक्र किया तो हर कोई हैरान रह गया. क्योंकि प्लेइंग इलेवन में हाल ही में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम ही नहीं था.

मैच के दौरान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव

(Image Source:  X/ @Cricsam01 )
Curated By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

IPL 2026, MI vs KKR: वानखेड़े स्टेडियम में 29 मार्च को 5 बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस ने 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट का शानदार तरीके से आगाज किया. मैच में टीम के पूर्व चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदार पारी खेलकर जीत में अहम भूमिक निभाई. वहीं टॉस के समय जब मुंबई इंडियंस की प्लेइंग के बारे में कप्तान हार्दिक पांड्या ने जिक्र किया तो हर कोई हैरान रह गया.

क्योंकि प्लेइंग इलेवन में हाल ही में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम ही नहीं था. सूर्यकुमार को इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में रखा था. जिसके बाद सवाल उठने लगा कि आखिर ऐसा क्यों किया गया है?

क्या होगी टीम की सोच?

मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. हालांकि, जब उन्होंने प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया, तो सबसे बड़ा सरप्राइज सूर्यकुमार यादव का बाहर होना रहा. टीम मैनेजमेंट ने साफ संकेत दिया कि लक्ष्य का पीछा करते समय सूर्यकुमार को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा जाएगा, जिससे बल्लेबाजी में अतिरिक्त मजबूती मिल सके. मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में कुछ नए चेहरों पर भरोसा जताया. अफगानिस्तान के युवा स्पिनर गजनफर को डेब्यू का मौका मिला. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर और शेरफेन रदरफोर्ड ने भी फ्रेंचाइजी के लिए अपना पहला मैच खेला.

फैसले के पीछे क्या रणनीति?

सूर्यकुमार यादव को इम्पैक्ट सब्स के रूप में रखने के पीछे मुंबई इंडियंस की एक खास रणनीति मानी जा रही है. इस फैसले से टीम उनके वर्कलोड को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकती है. साथ ही, सूर्या को बल्लेबाजी के दौरान पूरी तरह फ्रेश रखा जा सकता है, जिससे वह अधिक प्रभावी प्रदर्शन कर सकें. इसके अलावा, इस रणनीति से टीम को एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प भी मिल जाता है, जो मैच के संतुलन को प्रभावित कर सकता है.

कैसा रहा सूर्यकुमार का प्रदर्शन?

इस मैच में केकेआर ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 221 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. हालांकि मैच में सूर्यकुमार ज्यादा कमाल नहीं कर पाए. सूर्या के बल्ले से इस मैच में 8 गेंदों पर 16 रन निकले.

Similar News