IND Vs WI: वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास, लेकिन बुमराह की गेंद का नहीं दिया जवाब; 23 गेंद में 6 बार हुआ आउट

Shimron Hetmyer खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन jasprit Buamrah ने आते ही उन्हें आउट कर भारत को राहत दिलाई. पावरप्ले में मैच बराबरी का रहा, लेकिन बुमराह का स्पेल गेम का टर्निंग पॉइंट बन गया.

By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 1 March 2026 8:20 PM IST

India vs West Indies: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत के स्टार तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मैचों में वही असली गेम-चेंजर हैं. वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज Shimron Hetmyer तेज शुरुआत कर चुके थे और भारत के लिए खतरा बन रहे थे, लेकिन जैसे ही बुमराह गेंदबाजी पर आए,  मैच का रुख बदल गया. उन्होंने 10वें ओवर में आते ही दूसरी ही गेंद पर हेटमायर को आउट कर दिया.

बुमराह  की शॉर्ट लेंथ की गेंद पर हेटमायर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर Sanju Samson के पास पहुंच गई. अंपायर Chris Gaffaney ने आउट दिया और रिव्यू में भी फैसला सही साबित हुआ. हेटमायर 12 गेंदों पर 27 रन बनाकर लौटे. दिलचस्प बात यह है कि टी20 में बुमराह ने हेटमायर को अब तक 23 गेंदों में 6 बार आउट किया है, यानी यह मुकाबला लगभग एकतरफा रहा है.

वेस्टइंडीज के लिए कैसा रहा बैटिंग पावरप्ले?

  • पावरप्ले में वेस्टइंडीज ने बिना कोई विकेट खोए 45 ऱन बनाए.
  • Arshdeep Singh ने पहला ओवर कसा हुआ डाला - सिर्फ 3 रन दिए.
  • Hardik Pandya के ओवर में एक छक्का और चौका लगा
  • भारत ने रन-आउट का आसान मौका गंवाया
  • Axar Patel ने किफायती गेंदबाजी की
  • Abhishek Sharma ने बुमराह की गेंद पर कैच छोड़ दिया
  • पावरप्ले के बाद विपक्षी टीम ने संभलकर रन बनाए

हेटमायर ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

हेटमायर ने बुमराह की गेंद पर आउट होने से पहले बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया. अब वे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके बाद साहिबजादा फरहान हैं, जिन्होंने 18 छक्के लगाए.

टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज

  • 19 - हेटमायर (2026)
  • 18 - साहिबजादा फरहान (2026)
  • 17-  निकोलस पूरन (2024)
  • 16-  क्रिस गेल (2012)
  • 16- रहमानुल्लाह गुरबाज (2024)

Similar News