T20 WC 2026: अगर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो किससे होगा मुकाबला? समझें पूरा समीकरण
टीम इंडिया का आखिरी सुपर-8 मैच आज यानी 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ होने वाला है. दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का होने वाला है. जो भी टीम इस मैच को जीत जाएगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी.
Team India
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का आखिरी सुपर-8 मैच आज यानी 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ होने वाला है. दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का होने वाला है. जो भी टीम इस मैच को जीत जाएगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी.
अब फैंस के मन में एक सवाल उठ रहा है कि अगर टीम इंडिया इस मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेती है तो उसका फिर सेमीफाइनल में मैच कौनसी टीम के साथ होगा? वहीं ग्रुप स्टेज और सुपर राउंड के नतीजों ने सेमीफाइनल की तस्वीर को काफी दिलचस्प बना दिया है.
सेमीफाइनल का फॉर्मेट क्या कहता है?
सुपर स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी. आमतौर पर ग्रुप 1 की नंबर-1 टीम का मुकाबला ग्रुप 2 की नंबर-2 टीम से और ग्रुप 2 की नंबर-1 टीम का सामना ग्रुप 1 की नंबर-2 टीम से होता है. यदि भारत अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करता है, तो उसका सामना दूसरे ग्रुप की नंबर-2 टीम से होगा. वहीं अगर भारत दूसरे स्थान पर रहता है, तो उसे दूसरे ग्रुप की टॉप टीम से भिड़ना पड़ेगा.
इंग्लैंड या न्यूजीलैंड, किससे हो सकती है भिड़ंत
इस समय दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच शीर्ष स्थान की जंग चल रही है. दोनों टीमों के प्रदर्शन और नेट रन रेट के आधार पर तय होगा कि कौन ग्रुप में पहले और दूसरे स्थान पर रहेगा. ऐसे में अगर भारत ग्रुप टॉपर बनता है और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर रहती है, तो सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं न्यूजीलैंड के दूसरे स्थान पर रहने की स्थिति में भारत का सामना कीवी टीम से होगा.
IND vs WI मैच पर टिकी नजरें
वेस्टइंडीज को अपने पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा तो वहीं टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त दी थी. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. अब इस मुकाबले पर करोड़ों भारतीय फैंस की नजरें टिकी हैं.




