वानखेड़े में चमके बुमराह, इंग्लैंड को हरा T20 WC के फाइनल में पहुंचा भारत; वरुण की जमकर हुई कुटाई- पढ़ें आखिरी 3 ओवर का पूरा रोमांच

Ind vs ENG: इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है. अब भारत का सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा.

( Image Source:  BCCI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 5 March 2026 11:17 PM IST

India vs England Semi-final Match Highlights: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में जब भारत ने 253 रन बनाए तो लगा कि मैच एकतरफा रहेगा... लेकिन फिर जैकब बैथेल ने जो पारी खेली, उसने करोड़ों भारतीय फैन्स के दिल की धड़कन बढ़ा दी. बैथेल ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को जमकर निशाने पर लिया. इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वरुण के 4 ओवर में 64 रन पड़े और उन्हें महज 1 विकेट मिला. 

बैथेल जब तक क्रीज पर रहे, भारत की सांसें अटकी रहीं. हालांकि, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की सटीक गेंदबाजी ने मैच का पासा पलट दिया और इंग्लैंड को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा.  बैथेल 48 गेंद में 105 रन बनाकर रन आउट हुए. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 51 रन दिए. मैच में जसप्रीत बुमराह का 16वां ओवर टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, जिसमें महज 8 रन आए.

18वां ओवर (जसप्रीत बुमराह)

  • पहली गेंद - 0 रन
  • दूसरी गेंद- 1 रन
  • तीसरी गेंद- 1 रन
  • चौथी गेंद- 2 रन
  • पांचवीं गेंद -1 रन
  • छठी गेंद-1 रन

19वां ओवर (हार्दिक पांड्या)

  • पहली गेंद- 6 रन
  • दूसरी गेंद- 1 रन
  • तीसरी गेंद- आउट
  • चौथी गेंद- 1 रन
  • पांचवीं गेंद- 1 रन
  • छठी गेंद- 0 रन

20वां ओवर (शिवम दुबे)

  • पहली गेंद- 1 रन और बैथेल रन आउट
  • दूसरी गेंद- 1 रन
  • तीसरी गेंद- 1 रन
  • चौथी गेंद- 6 रन
  • पांचवीं गेंद- वाइड
  • पांचवीं गेंद- 6 रन
  • छठी गेंद- 6 रन

वरुण चक्रवर्ती की 'मिस्ट्री स्पिन' कहां गई?

  • टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं जिनका स्पेल काफी महंगा साबित हुआ. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में अमेरिका के Saurabh Netravalkar का स्पेल टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे महंगा रहा. उन्होंने भारत के खिलाफ 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 65 रन लुटा दिए, जो अब टी20 वर्ल्ड कप का सबसे महंगा स्पेल बन गया है.
  • इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर Sanath Jayasuriya के नाम था, जिन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 4 ओवर में 64 रन दिए थे.
  • भारत के 'मिस्ट्री स्पिनर' Varun Chakravarthy भी इस सूची में शामिल हो गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 1 विकेट लेकर 64 रन खर्च किए, जो टी20 वर्ल्ड कप के सबसे महंगे स्पेल्स में से एक है.
  • इसके अलावा बांग्लादेश के पूर्व कप्तान Mashrafe Mortaza ने 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में 63 रन दिए थे, जबकि जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज Richard Ngarava ने 2026 में भारत के खिलाफ चेन्नई में 62 रन खर्च किए थे.
  • अगर सभी टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो Varun Chakravarthy का यह स्पेल भारत के लिए संयुक्त रूप से दूसरा सबसे महंगा स्पेल बन गया है. उनसे ज्यादा रन केवल Prasidh Krishna ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में गुवाहाटी में दिए थे, जब उन्होंने 4 ओवर में 68 रन लुटाए थे। वहीं Yuzvendra Chahal ने भी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में 64 रन दिए थे.
  • इस तरह टी20 वर्ल्ड कप और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार गेंदबाजों के लिए मैच काफी महंगा साबित हुआ है, जहां बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए.

T20 WC मैच में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 34 - IND vs ENG, मुंबई WS, 2026 SF
  • 31 - WI vs ZIM, मुंबई WS, 2026
  • 30 - NED vs IRE, सिलहट, 2014
  • 28 - IND vs ZIM, चेन्नई, 2026
  • 25 - ENG vs ITA, कोलकाता, 2026

T20 WC एडिशन में नंबर 6 या उससे नीचे के बल्लेबाज़ों के लिए सबसे ज़्यादा रन

  • 226 - विल जैक्स, 2026 (SR: 176.56)
  • 218 - मिस्बाह-उल-हक, 2007 (SR: 139.74)
  • 175 - कैमरून व्हाइट, 2010 (SR: 149.57)
  • 171 - माइकल हसी, 2010 (SR: 172.72)
  • 167 - सैम करन, 2026 (SR: 120.14)

पुरुषों के T20Is में सबसे ज़्यादा मैच एग्रीगेट

  • 517 - SA vs WI, सेंचुरियन, 2023
  • 499 - IND vs ENG, मुंबई WS, 2026
  • 496 - IND vs NZ, तिरुवनंतपुरम, 2026
  • 489 - IND vs WI, लॉडरहिल, 2016
  • 488 - NZ vs AUS, ऑकलैंड, 2018
  • 488 - बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022

भारत की तरफ से किसने कितने रन बनाए?

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए. उन्होंने 42 गेंद में 7 छक्के और 8 चौके लगाते हुए 89 रन बनाए. उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 9, ईशान किशन ने 39, शिवम दुबे ने 43, सूर्यकुमार यादव ने 11, हार्दिक पांड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन बनाए. अक्षर पटेल 2 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद और विल जैक्स ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर को 1 विकेट मिला.

इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन जैकब बैथेल ने बनाए. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए 48 गेंद में 105 रन बनाए. वे अंतिम ओवर में रन आउट हुए. वहीं, फिल साल्ट ने 5, जोस बटलर ने 25, हैरी ब्रूक ने 7, टॉम बेंटन ने 17, विल जैक्स ने 35 और सैम करन ने 18 रन बनाए. जेमी ओवरटन 2 और जोफ्रा आर्चर 4 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद रहे. आर्चर ने तीन छक्के लगाए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिए. वहीं, हार्दिक पांड्या ने 2, जबकि अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 1 विकेट चटकाए. 

Similar News