T20 WC 2026 में 3 डक के बाद अभिषेक शर्मा ने गिल को क्या किया था मैसेज? सोशल पर छाया मजेदार वीडियो

अभिषेक शर्मा के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी. टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मुकाबलों में वह लगातार शून्य पर आउट हो गए, जिससे उनकी फॉर्म पर सवाल उठने लगे थे.

abhishek sharma-shubman gill

(Image Source:  ANI )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी. टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मुकाबलों में वह लगातार शून्य पर आउट हो गए, जिससे उनकी फॉर्म पर सवाल उठने लगे थे. हालांकि, अब उसी कड़वी याद को लेकर अभिषेक शर्मा ने मजेदार किस्सा सुनाया है.

बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बीच हुई बातचीत ने सभी का ध्यान खींच लिया. इस बातचीत में जहां क्रिकेट के गंभीर पहलुओं की झलक मिली, वहीं दोनों खिलाड़ियों की शानदार बॉन्डिंग भी देखने को मिली.

क्या बोले शुभमन गिल?

इवेंट के दौरान जब शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या उन्होंने टूर्नामेंट से पहले अभिषेक को कोई सलाह दी थी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया “No.1 T20I बल्लेबाज को कौन सलाह देगा?” गिल का यह जवाब सुनकर माहौल हल्का हो गया, लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा ने जो कहा, उसने सबको हंसा दिया.

तीन शून्य के बाद क्या था अभिषेक का मैसेज?

अभिषेक शर्मा ने अपनी खराब शुरुआत को याद करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा “मैंने ही मैसेज किया था इसको 3 डक के बाद कि मुझे बैट दे दे, इससे पहले कोई और रिकॉर्ड बन जाए.” आमतौर पर खिलाड़ी ऐसी खराब फॉर्म को भुलाना पसंद करते हैं, लेकिन अभिषेक ने इसे खुले दिल से स्वीकार करते हुए हंसी में बदल दिया. ये तीनों डक भारत के 2026 टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत में आए थे.

गिल का भरोसा कैसे बना ताकत?

अभिषेक ने इस दौरान शुभमन गिल के समर्थन का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया “शुभमन ने बोला था, तू कर लेगा.” यह छोटी सी बात उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए काफी थी. गिल का मानना था कि अभिषेक जैसे खिलाड़ी खुद ही अपनी फॉर्म में वापसी कर सकते हैं.

बैट को लेकर क्या बोले गिल-अभिषेक?

बातचीत के दौरान दोनों खिलाड़ियों की केमिस्ट्री और भी साफ नजर आई जब उनसे बैट को लेकर सवाल पूछा गया. अभिषेक से जब पूछा गया कि उन्हें किसका बैट सबसे ज्यादा पसंद है, तो उन्होंने बिना झिझक कहा “शुभमन का ही.” इसके बाद जब गिल से पूछा गया कि क्या वह अपना बैट अभिषेक को इस्तेमाल करने देते हैं, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया “वो मेरे बैट से ही खेलता है हमेशा.”

Similar News