Pat Cummins से लेकर Sam Curran तक, कितने विदेशी खिलाड़ी हुए चोटिल? IPL 2026 से पहले टीमों को लगा बड़ा झटका- देखें लिस्ट

IPL 2026 से पहले कई विदेशी खिलाड़ी चोट या निजी कारणों से बाहर हो गए हैं, जिससे टीमों की रणनीति प्रभावित हुई है. कुछ खिलाड़ी शुरुआती मैच मिस करेंगे, जबकि कुछ पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.

Pat Cummins और Sam Curran(Image Source:  ANI )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 20 March 2026 8:04 PM IST

IPL 2026 Injured Overseas Players List: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. लेकिन उससे पहले कई टीमों को बड़ा झटका लगा है. कई विदेशी खिलाड़ी चोट या अन्य कारणों से शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं, जबकि कुछ पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे.

सबसे बड़ी चिंता ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों को लेकर है. कई गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं तो कुछ पर्सनल रीजन से शुरुआती मैच में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. आइए, जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जो शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे...   

IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर होने वाले खिलाड़ी कौन-कौन हैं?

  • पैट कमिंस, जो सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं, अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे.
  • मिचेल स्टार्क को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है. वे फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे.
  • जोश हेजलवुड अभी भी हैमस्ट्रिंग और एचिलीज़ इंजरी से उबर रहे हैं और शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बड़ा झटका है.
  • नाथन एलिस को हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा है. वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अहम गेंदबाज माने जा रहे थे.
  • इसी तरह सैम करन भी ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम ऑलराउंडर माना जा रहा था.
  • जैक एडवर्ड्स भी चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिससे सनराइजर्स की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.
  • लॉकी फर्ग्यूसन ने पारिवारिक कारणों से शुरुआती मैचों से ब्रेक लिया है. वे पंजाब किंग्स के लिए बाद के चरण में उपलब्ध होंगे.

इन सभी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के चलते अब फ्रेंचाइजी टीमें रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गई हैं. IPL 2026 की शुरुआत से पहले यह स्थिति टीम कॉम्बिनेशन और रणनीति पर बड़ा असर डाल सकती है. 

Similar News