Dhoni से पहली मुलाकात पर भावुक हुए Sanju Samson, बोले- सपना सच हुआ; VIDEO वायरल

MS Dhoni और Sanju Samson की पहली मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सैमसन ने इसे अपने सपने का सच होना बतायाा. IPL 2026 में दोनों एक ही टीम CSK के लिए खेलेंगे, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है.

( Image Source:  instagram.com/chennaiipl )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 20 March 2026 3:43 PM IST

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने हाल ही में एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें MS Dhoni और Sanju Samson की पहली मुलाकात दिखाई गई. यह पल सिर्फ एक इंटरैक्शन नहीं, बल्कि एक क्रिकेटर के सपने के सच होने जैसा था. वीडियो में सैमसन धोनी से बातचीत करते नजर आते हैं, जबकि बैकग्राउंड में उनकी आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह बताते हैं कि कैसे वह सालों से इस पल का इंतजार कर रहे थे.

सैमसन ने कहा कि पहले आईपीएल के दौरान भीड़ की वजह से वह धोनी से ठीक से मिल नहीं पाते थे, लेकिन अब किस्मत ने उन्हें एक ही ड्रेसिंग रूम में ला दिया है. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह धोनी के साथ बैठकर नाश्ता करने, प्रैक्टिस करने और मैच खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं. उनके लिए यह सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सफर है.

वीडियो क्यों है खास?

यह वीडियो इसलिए भी खास है, क्योंकि सैमसन अब Indian Premier League 2026 में सीएसके का हिस्सा बन चुके हैं. वह लंबे समय तक Rajasthan Royals के चेहरे रहे, जहां उन्होंने 11 सीजन खेले. इस बड़े ट्रेड में राजस्थान को Sam Curran और Ravindra Jadeja मिले.

करियर के सुनहरे दौरे में हैं सैमसन

सैमसन का यह बदलाव उनके करियर के सुनहरे दौर में आया है. ICC Men's T20 World Cup 2026 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीता. सैमसन ने 5 पारियों में 321 रन बनाए और Virat Kohli के 2014 के 319 रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया.

सैमसन ने टूर्नामेंट में 24 छक्के लगाकर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया और नॉकआउट मुकाबलों में लगातार शानदार पारियां खेलीं. अब जब वह धोनी के साथ एक ही टीम में हैं, तो आईपीएल 2026 में इस जोड़ी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Similar News