Sanju Samson में Dhoni देखते थे Shashi Tharoor, Gautam Gambhir को क्यों नहीं लगा ये सही?
Shashi Tharoor ने Sanju Samson को कभी ‘अगला धोनी’ कहा था, लेकिन Gautam Gambhir ने उन्हें बताया था कि सैमसन को किसी की नकल करने की जरूरत नहीं है. यह बात सही साबित हुई. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब जीता.
Shashi Tharoor और Sanju Samson
भारत ने 8 मार्च को तीसरा T20 World Cup जीतकर इतिहास रच दिया. इस जीत में सबसे बड़ा योगदान रहा हे Sanju Samson का, जिन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने याद किया कि कैसे उन्होंने एक युवा सैमसन को कहा था कि वह अगले एमएस धोनी बन सकते हैं. उस समय सैमसन केवल 14 साल का थे, लेकिन उनकी प्रतिभा और मुस्कान ने थरूर को प्रभावित किया था.
थरूर कहते हैं- मुझे संजू सैमसन पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है. मैं उनसे उस समय मिला था, जब वे 14 साल के थे. वे विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी, दोनों में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे. मैं उनसे कहा था कि वे अगले धोनी बनेंगे.
Gautam Gambhir ने सैमसन पर क्या कहा?
हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर Gautam Gambhir ने थरूर को बताया कि सैमसन को किसी और की नकल करने की जरूरत नहीं है. वह अपने आप में अनोखे हैं और भविष्य में 'सिर्फ सैमसन' होंगे. यह सलाह सही साबित हुई, क्योंकि सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब जीता. गंभीर ने 2020 में कहा था कि सैमसन न केवल भारत के बेस्ट विकेटकीपर है, बल्कि बेस्ट बल्लेबाज भी हैं.
सैमसन ने की शानदार बल्लेबाजी
सैमसन ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मैच में वापसी की और उसके बाद वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार अर्धशतक बनाए. थरूर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि सैमसन न केवल राजस्थान रॉयल्स के बढ़िया कप्तान रहे, बल्कि भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर में स्थिरता और संतुलन भी लाए.
थरूर ने कहा, “कठिन दौर के बावजूद उनका मूल टैलेंट सामने आया. उनका खेल शांत, विनम्र और प्रभावशाली रहा. उन्होंने भारत और अपनी फ्रेंचाइजी टीम दोनों में नेतृत्व और स्थिरता दिखाई.”