T20 WC 2026 के बाद अब टीम इंडिया किससे खेलेगी पहला मैच? दिन, तारीख और जगह सब कर लें नोट

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे का एलान कर दिया है. इस दौरे पर भारतीय टीम 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई दिखाई देगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम इंडिया की ये पहली टी20 सीरीज होगी.

Team India

(Image Source:  X/ @BCCI )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

Team India June schedule: टीम इंडिया ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था. जिसके बाद अब सभी खिलाड़ी आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के व्यस्त शेड्यूल के बीच एक और सीरीज जुड़ गई है. टीम इंडिया जून महीने में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. यह सीरीज टीम इंडिया के लगातार चल रहे मुकाबलों के बीच आयोजित की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को परखने का मौका मिलेगा.

इस छोटे लेकिन अहम दौरे को टीम इंडिया की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खास बात यह है कि यह सीरीज अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के बीच खेली जाएगी, जिससे टीम के शेड्यूल की व्यस्तता साफ झलकती है.

कब और कहां होंगे मुकाबले?

भारत और आयरलैंड के बीच यह दो मैचों की टी20 सीरीज 26 और 28 जून को खेली जाएगी. हालांकि मैचों के वेन्यू को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. टीम इंडिया इन दिनों लगातार क्रिकेट खेल रही है. एक के बाद एक सीरीज के चलते खिलाड़ियों के लिए फिटनेस और फॉर्म बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी. आयरलैंड के खिलाफ यह सीरीज टीम मैनेजमेंट को बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का भी अच्छा मौका दे सकती है.

किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?

इस छोटी सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना ज्यादा है. चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं, जो बड़े टूर्नामेंट्स के लिए तैयार किए जा रहे हैं. इससे भविष्य की टीम संयोजन को मजबूत करने में मदद मिलेगी. हालांकि टीम का एलान कब होगा इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है.

वहीं आयरलैंड के साथ होने वाली इस सीरीज से पहले टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ होम सीरीज खेलती हुई दिखाई देगी. जिसकी शुरुआत 5 जून से होगी और ये सीरीज खत्म 20 जून को होगी. वहीं आयरलैंड के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड में व्हाइट बॉल सीरीज खेलती हुई दिखाई देगी. जिसकी शुरुआत 1 जुलाई से होगी.

Similar News