BAFTA 2026 में Alia Bhatt का डेब्यू: Gucci के सिल्वर बैकलेस गाउन में मर्लिन मोनरो वाइब; देखें तस्वीरें

Alia Bhatt ने BAFTA Awards 2026 में रेड कार्पेट पर डेब्यू कर इंटरनेशनल स्टेज पर नया मुकाम हासिल किया. Gucci के सिल्वर बैकलेस गाउन में उनका लुक मर्लिन मोनरो से इंस्पायर्ड था, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

( Image Source:  X: @Aliasnation )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 23 Feb 2026 9:18 AM IST

BAFTA 2026: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में BAFTA फिल्म अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर अपनी पहली शानदार एंट्री की. यह इवेंट लंदन के बहुत प्रसिद्ध रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ था. आलिया ने यहां न सिर्फ रेड कार्पेट पर कमाल किया, बल्कि वे पुरस्कार देने वाली प्रेजेंटर भी बनीं. प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद आलिया भट्ट तीसरी भारतीय बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने BAFTA जैसे बड़े इंटरनेशनल अवॉर्ड शो में अवार्ड पेश किया. यह उनके लिए एक बहुत बड़ा और खास पल था.

आलिया का पूरा लुक देखते ही बन रहा था. उन्होंने एक सिल्वर सेक्विन वाला बैकलेस गाउन पहना था, जो Gucci का कस्टम डिजाइन था. यह गाउन हॉल्टर-नेक स्टाइल का था. जो उनके शरीर पर बिल्कुल परफेक्ट फिट बैठ रहा था. गाउन की चमकदार सेक्विन और माइक्रो बीड्स की वजह से यह बहुत खूबसूरत और सिनेमाई ग्लो दे रहा था. बैकलेस डिजाइन ने लुक में एक बोल्ड और अट्रैक्टिव टच जोड़ा, लेकिन पूरा आउटफिट इतना शानदार था कि यह बिल्कुल भी ओवर या भड़कीला नहीं लग रहा था. सब कुछ बहुत क्लासी और एलिगेंट था. 

X: @LoveIndia163

ये भी पढ़ें :BAFTA 2026 में गूंजा नमस्कार, Alia Bhatt ने हिंदी बोलकर जीता लंदन का दिल; इंटरनेट पर छाईं

कैसा रहा लुक?

इस गाउन के साथ आलिया ने एक वाइट फर शॉल ओढ़ा हुआ था. जो उनके कंधों पर लिपटा हुआ था. इस शॉल ने उनके लुक में पुराने हॉलीवुड स्टाइल का ग्लैमर ऐड कर दिया. ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह शॉल बहुत काम आया और लुक को और भी परफेक्ट बना दिया. उन्होंने अपने बालों को हल्के घुंघराले बनाया था बीच में मांग निकाली थी. मेकअप बहुत नेचुरल और लाइट ग्लो वाला था. कान में छोटे-छोटे नाजुक झुमके पहने थे. पूरा ध्यान गाउन और उनके खूबसूरत पर्सनैलिटी पर ही रहा.

X: @LoveIndia163

क्या यह लुक मर्लिन मोनरो से इंस्पायर्ड था?

जी हां, बिल्कुल ब्रिटिश वोग और कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ने इस लुक के लिए हॉलीवुड आइकन मर्लिन मोनरो से इंस्पिरेशन लिया था. मर्लिन की एक पुरानी क्लासिक फोटो में वे चमकदार सिल्वर गाउन पहने हुए हैं और सफेद फर शॉल ओढ़े हुए हैं. आलिया ने ठीक वैसा ही वाइब क्रिएट किया ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर, ग्लैम और क्लासिक एलिगेंस का मिक्स. उन्होंने खुद कहा कि वे "ग्लैम लाना चाहती थीं" और ठंड के कारण बैकलेस ड्रेस के साथ शॉल जरूरी था. 

Full View

आलिया का फेशन सेंस 

आलिया भारत में अपनी क्यूट, सिंपल और रिलेटेबल फैशन के लिए जानी जाती हैं. लेकिन जब वे इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर जाती हैं, तो वे अपना हाई-फैशन और एक्सपेरिमेंटल साइड दिखाती हैं. उनके कुछ पिछले इंटरनेशनल लुक्स की बात करें तो:

  • मेट गाला में पहली बार उन्होंने प्रबल गुरुंग का सफेद बॉल गाउन पहना था
  • दूसरी बार मेट गाला में सब्यसाची की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं 
  • रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एली साब का फ्लोरल येलो गाउन पहना था 

X: @LoveIndia163

BAFTA 2026 में उनका यह लुक उनके अब तक के सबसे बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स में से एक था. आलिया ने न सिर्फ फैशन से सबको इंप्रेस किया, बल्कि स्टेज पर हिंदी में 'नमस्ते' कहकर और अवॉर्ड पेश करके भारतीयों का दिल भी जीत लिया. सच में, यह उनका एक यादगार और प्राउड मोमेंट था. 

Similar News