'मैं बाप हूं, ऊपर से आई हूं', दिल्ली पुलिस को औकात बताने वाली TMC की काकोली घोष कौन?
TMC सांसद काकोली घोष दिल्ली महिला पुलिस के साथ बदतमीजी करते हुए नजर आई. काकोली घोष दिल्ली पुलिस को औकात जैसी बाते बोलती नजर आई.;
Kakoli Ghosh
(Image Source: X/ @AITCofficial )बंगाल में इन दिनों चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया को लेकर केंद्र और ममता बनर्जी के बीच तनातनी चल रही है. जिसको लेकर ममता बनर्जी फिलहाल दिल्ली में ही मौजूद हैं. इतनी ही नहीं उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के साथ बैठक भी की थी. जिसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनको BJP का आईटी सेल बताया था.
अब इस विवाद के बीच TMC सांसद काकोली घोष दिल्ली महिला पुलिस के साथ बदतमीजी करते हुए नजर आई. काकोली घोष दिल्ली पुलिस को औकात जैसी बाते बोलती नजर आई.
क्या बोली काकोली घोष?
दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पश्चिम बंगाल के गेस्ट हाउस बंग भवन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बंग भवन के बाहर बंगाल से आई 22 सदस्यीय टीम भी मौजूद है. जिसको ममता लेकर आई हैं. इसके अलावा दिल्ली पुलिस भी वहां तैनात है.
इस दौरान जब TMC सांसद काकोली घोष वहां पहुंची तो दिल्ली महिला पुलिस ने उनसे कुछ पूछा जिस पर काकोली घोष भड़ते हुए बोली 'मैं बाप हूं, ऊपर से आई हूं ऊपर से, आप देखता नहीं है, आपको चश्मा लगेगा. मैं अपना परिचय आपको क्यों दूं, मैं गुस्से में हर वक्त रहती हूं, आप क्यों पूछेंगे, आपकी औकात क्या है, आपको गाड़ी से गेट ब्लॉक करने की औकात क्या है?' इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करती हुई काकोली घोष दिखाई दी.
कौन हैं काकोली घोष?
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक सशक्त और मुखर आवाज के रूप में पहचान बना चुकीं डॉ. काकोली घोष TMC की वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं. चिकित्सा पेशे से राजनीति में आईं डॉ. काकोली ने संसद में अपने बेबाक भाषणों और जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाने के लिए अलग पहचान बनाई है.
बारासात लोकसभा सीट से कई बार सांसद रह चुकीं डॉ. काकोली घोष दस्तीदार 2024 के लोकसभा चुनाव में भी तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में उतरी थीं. उनका राजनीतिक कद न सिर्फ बंगाल बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी प्रभावशाली माना जाता है.
ममता बनर्जी न क्या लगाया आरोप?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बंग भवन और पश्चिम बंगाल राज्य अतिथि गृह में दिल्ली पुलिस SIR (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) के पीड़ितों को परेशान कर रही है.
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस ने इसे संघीय ढांचे पर हमला करार दिया है. TMC नेताओं का कहना है कि राज्य से आए पीड़ित परिवारों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है.