लश्कर का समुद्र वाला प्लान, क्या 2026 में फिर से होगा 26/11 जैसा अटैक? प्रोपेगैंडा या असली खतरा?

LeT के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने 2026 में समुद्र पर कब्जा और 26/11 जैसी आतंक धमकी दी. भारत की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र.

( Image Source:  Sora AI )

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के डिप्टी चीफ और 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम हमले के कथित मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी ने भारत के खिलाफ नई भयंकर धमकी जारी की है. वीडियो में कसूरी ने दावा किया कि 2026 में पाकिस्तान समुद्र में कब्जा कर लेगा और 2008 के मुंबई 26/11 हमले जैसी घटनाओं को दोहराने की योजना बना रहा है. उसने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया और कहा कि कश्मीर पर दबाव का जवाब बलूचिस्तान समेत अन्य क्षेत्रों में अशांति फैलाकर दिया जाएगा.

लश्कर आतंकी सरगना कसूरी के इस चेतावनी पर रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह बयान केवल प्रोपेगैंडा नहीं बल्कि समुद्री सुरक्षा और तटीय निगरानी के लिहाज से गंभीर चेतावनी भी है. वीडियो में कसूरी ने भारत के धार्मिक स्थलों को टारगेट करने का संकेत दिया, जिससे देश में सुरक्षा अलर्ट बढ़ गया है. इंटेलिजेंस एजेंसियां इसे LeT और अन्य पाकिस्तान-बेस्ड टेरर नेटवर्क्स की संभावित फिर से सक्रिय होने की चेतावनी मान रही हैं. जबकि ऑपरेशन सिंदूर जैसी पिछली कार्रवाईयों का असर भी इसमें देखा जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी का खतरनाक इरादों वाला वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में वह भारत के खिलाफ खुली धमकियां देता दिख रहा है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक लश्कर आतंकी कसूरी ने अपने बयान में भारत पर “वॉटर टेररिज्म” का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि कश्मीर पर दबाव का जवाब भारत के दूसरे इलाकों में अस्थिरता फैलाकर दिया जाएगा.

क्या है ‘2026 में समुद्र पर कब्जा’ वाली धमकी?

वीडियो में कसूरी ने दावा किया कि पाकिस्तान ने 2025 में हवा में बढ़त हासिल कर ली थी और 2026 में समुद्र पर कब्जा कर लेगा. सुरक्षा एजेंसियां इसे 2008 के मुंबई 26/11 आतंकी हमला जैसे समुद्री रास्ते से हमले की चेतावनी के रूप में देख रही हैं. इस बात का जिक्र कर दें कि 26/11 हमला भी अरब सागर के रास्ते घुसपैठ कर अंजाम दिया गया था.

पहलगाम हमले से कैसे जुड़ा है यह मामला?

कसूरी को 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमला 2025 का कथित मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. इस हमले के बाद भारत ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया.

भारत की कार्रवाई पर आतंकी संगठन की प्रतिक्रिया क्या?

वीडियो में कसूरी भारत की जवाबी कार्रवाई से नाराज नजर आता है. उसने मुरीदके और बहावलपुर में हुए हमलों का जिक्र करते हुए भारत पर “आक्रामकता” का आरोप लगाया. ये दोनों इलाके लंबे समय से LeT के नेटवर्क के गढ़ माने जाते हैं.

OP क्या था और इसका असर क्या पड़ा?

भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इस ऑपरेशन के बाद आतंकी नेटवर्क पर दबाव बढ़ा, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे बयान उसी दबाव के जवाब में दिए जा रहे हैं, ताकि कैडर का मनोबल बना रहे.

भारत को क्या सीधी धमकियां दी?

कसूरी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए धमकी दी. उसने दावा किया कि कश्मीर मुद्दे पर दबाव का जवाब बलूचिस्तान समेत अन्य क्षेत्रों में अशांति फैलाकर दिया जाएगा. इसके साथ ही उसने भारत के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की बात कहकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

यह सिर्फ प्रोपेगैंडा है या असली खतरा?

वीडियो में कसूरी ने पाकिस्तानी सेना के साथ तालमेल की बात भी कही, जिससे भारत के उन आरोपों को बल मिलता है कि आतंकी संगठनों को ISI का समर्थन मिलता रहा है. यह दावा लंबे समय से भारत-पाक रिश्तों में तनाव का बड़ा कारण रहा है.

खुफिया सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो आतंकी संगठनों की ओर से मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने और अपने कैडर का मनोबल बढ़ाने की कोशिश हो सकती है. हालांकि, समुद्री हमलों का जिक्र होने के कारण भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है.

भारत की सुरक्षा एजेंसियां कितनी सतर्क?

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह की धमकियां केवल बयानबाजी नहीं होतीं, बल्कि संभावित खतरे का संकेत भी हो सकती हैं. खासकर 26/11 जैसे हमलों की पुनरावृत्ति की आशंका को देखते हुए भारत की समुद्री सुरक्षा और निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है.

Similar News