China के साथ US का भी 'प्यारा बच्चा' क्यों बना हुआ है Pakistan? Khan Sir ने समझाई पूरी कूटनीति

Patna के चर्चित टीचर Khan Sir का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में उन्होंने भारत-रूस संबंध, पाकिस्तान-अमेरिका संबंध, चीन की भूमिका और बलूचिस्तान को लेकर कई बड़े दावे किए हैं.

खान सर ने भारत-रूस रिश्तों और पाकिस्तान -अमेरिका संबंध पर कही बड़ी बात

(Image Source:  X@INDIAN__NAVEEN/@BigBreakingWire )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 29 March 2026 11:08 PM IST

Khan Sir Viral Video on Pakistan: पटना के मशहूर टीचर खान सर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने पाकिस्तान की अमेरिका और चीन से दोस्ती के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए नजर आते हैं. खान सर ने ने कहा कि भारत की रूस के साथ दोस्ती में अब दरार आ गई है. हम जब भी रूस और भारत की दोस्ती को याद करते हैं तो हम पुराने समय को याद करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारा पूरा डिफेंस सिस्टम रूस से आता था.

खान सर ने कहा कि इसमें रूस की भी गलती है. जब यूएसएसआर टूटा तो उसने हथियारों पर खर्च नहीं किया. एक यूक्रेन से लड़ने में उसे इतना टाइम लग रहा है. रूस डायरेक्ट युद्ध में उलझ रहा है. ये गड़बड़ है. वह ड्रोन की लड़ाई में उलझ गया है,

खान सर ने अमेरिका और पाकिस्तान पर क्या कहा?

खान सर ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की फोटो, जिसमें वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बॉक्स में कुछ मेटल दिखाते हुए नजर आते हैं, पर कहा कि पाकिस्तान में जितने अर्थ मेटल हैं, जितने भी खनिज हैं, वे सारे बलूचिस्तान में हैं, भारत आज नहीं तो कल, पाकिस्तान का बलूचिस्तान को तोड़ देगा. यह अजित डोभाल का ड्रीम प्रोजेक्ट है. बलूचिस्तान में भी लोग पाकिस्तान के फेवर में नहीं है. जैसे -जैसे बेरोजगारी आएगी, महंगाई बढ़ेगी, लोगों का आंदोलन शुरू हो जाएगा.

खान सर ने कहा कि पाकिस्तान इसलिए सोच रहा है कि जब इसे एक दिन टूटना ही है तो उससे पहले इसे किसी को बेचकर पैसा क्यों न निकाल लें. वो बलूचिस्तान को अमेरिका को इसलिए बेचना चाहता हैं ताकि अगर तुम यहां खनन करो तो भारत शायद तुम्हारी वजह से रुक जाए.

Full View

पाकिस्तान की चीन के साथ दोस्ती पर खान सर ने क्या कहा? 

पाकिस्तान की चीन के साथ दोस्ती के बारे में पूछे गए सवाल पर खान सर ने कहा कि चोर के चोर में घुस गया. अमेरिका पूरी दुनिया में बदतमीजी करता है. अब इसका बदतमीजो से पाला पड़ गया है. अब इसे समझ में आ रहा है. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में घुसने को दो ही रास्ता है. एक ईरान और एक पाकिस्तान से... ईरान घुसने नहीं दे रहा है. पाकिस्तान जाने दे रहा है.

अमेरिका ने पाकिस्तान का साथ क्यों दिया?

खान सर ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान का साथ इसलिए दिया, क्योंकि वह भारत को काउंटर करना चाह रहा था, क्यों कि हम 50 साल पहले रूस के पक्ष में ज्यादा थे. अब हम अमेरिका के छूट देने पर ही रूस से तेल खरीद रहे हैं. 

Similar News