Aaj ki Taaza Khabar : लेबनान में इजराइली हमले, 8 पैरामेडिक्स की मौत

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. रविवार 29 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

( Image Source:  @aprajitanefes )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 29 March 2026 9:29 AM IST


Live Updates
2026-03-29 03:56 GMT

इजराइली हमले में 8 पैरामेडिक्स 3 पत्रकारों की मौत

Lebanon के दक्षिणी हिस्से में शनिवार को हुए हमलों में तीन पत्रकारों और नौ पैरामेडिक्स की मौत हो गई. अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. मारे गए पत्रकारों में Fatima Ftouni, उनके भाई Mohammed Ftouni और Ali Shuaib शामिल हैं. ये सभी एक प्रेस वाहन में मौजूद थे, जिसे साफ तौर पर चिन्हित किया गया था. यह हमला जेज़्ज़ीन रोड पर हुआ, जहां एक इज़राइली हमले में उनकी जान चली गईय

वहीं World Health Organization के अनुसार, अलग-अलग घटनाओं में आठ पैरामेडिक्स की मौत हुई है, जबकि पांच हमलों में सात अन्य घायल हुए हैं. ये हमले दक्षिणी लेबनान में स्वास्थ्य सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए. बताया जा रहा है कि इस महीने क्षेत्र में मेडिकल कर्मियों के लिए यह सबसे घातक दिनों में से एक रहा है.

2026-03-29 03:31 GMT

ईराक में ईरान ने अमेरिकी सेना के ठिकानों को बनाया निशाना

Erbil में शनिवार रात कई धमाकों और ड्रोन गतिविधियों की खबर सामने आई है. यह शहर Iraq के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र की राजधानी है. समाचार एजेंसी AP के मुताबिक, इन हमलों का निशाना अमेरिका से जुड़े ठिकाने थे.

शहर में कई घंटों तक लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं. इस दौरान कम से कम एक ड्रोन को अमेरिकी ठिकानों की ओर जाते हुए देखा गया, जिसमें अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और आसपास के सैन्य बेस शामिल हैं. कई ड्रोन को रास्ते में ही रोककर मार गिराया गया. बताया जा रहा है कि संघर्ष शुरू होने के बाद से यह अब तक के सबसे बड़े और तीव्र हमलों में से एक है.

2026-03-29 02:46 GMT

इस्लामाबाद में पीस टॉक

Pakistan इस वीकेंड Islamabad में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अहम मध्यस्थता वार्ता की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है. मध्य पूर्व के कई देशों के वरिष्ठ राजनयिक इसमें शामिल होंगे, जहां शांति स्थापित करने पर चर्चा की जाएगी. हालांकि सभी पक्षों के बीच तनाव और अविश्वास अभी भी बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद बातचीत की पहल की जा रही है. खबर एजेंसी AFP के मुताबिक, Saudi Arabia, Turkey और Egypt अपने शीर्ष राजनयिकों को इन वार्ताओं में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद भेजेंगे. ये प्रतिनिधि रविवार को पहुंचेंगे और दो दिन तक बैठकें चलेंगी.

2026-03-29 02:16 GMT

पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई जहाज की फ्यूल की कीमतें

पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को कमर्शियल यात्री विमानों के लिए इस्तेमाल होने वाले जेट फ्यूल की कीमत में फिर बढ़ोतरी कर दी। सिर्फ 28 दिनों के अंदर यह पांचवीं बार है जब कीमतें बढ़ाई गई हैं. इस तेज़ बढ़ोतरी की वजह पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते पैदा हुआ तेल संकट बताया जा रहा है, जैसा कि The Express Tribune ने रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान स्टेट ऑयल (PSO) के बयान का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस बार जेट फ्यूल की कीमत में 5 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद कीमत बढ़कर रिकॉर्ड 476.97 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.

बताया गया है कि 1 मार्च से अब तक जेट फ्यूल की कीमत में कुल 288 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है. महीने की शुरुआत में यह कीमत 188 रुपये प्रति लीटर थी, लेकिन वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण इसमें लगातार इजाफा हो रहा है.

2026-03-29 02:16 GMT

मिडिल ईस्ट में Iran US की यूनिवर्सिटीज को बनाएगा निशाना

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने रविवार को अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी. उसने कहा कि अगर अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर ईरान की यूनिवर्सिटीज़ पर हुए हमलों की निंदा नहीं की, तो मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी यूनिवर्सिटीज़ को निशाना बनाया जा सकता है. ईरान का आरोप है कि अमेरिका और इज़राइल के हमलों में उसकी दो यूनिवर्सिटीज़ तबाह हो गई हैं. इसी को लेकर रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बयान जारी करते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सरकार चाहती है कि क्षेत्र में उसकी यूनिवर्सिटीज़ सुरक्षित रहें, तो उसे सोमवार, 30 मार्च को तेहरान समय के अनुसार दोपहर 12 बजे तक इन हमलों की निंदा करनी होगी. यह बयान ईरानी मीडिया में प्रकाशित हुआ है और खबर एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से सामने आई है.

Similar News