मिडिल ईस्ट में Iran US की यूनिवर्सिटीज को बनाएगा... ... Aaj ki Taaza Khabar: Iran का US military बेस पर हमला, क्या Russia ने की मदद? यूक्रेनियन प्रेसिडेंट का बड़ा दावा

मिडिल ईस्ट में Iran US की यूनिवर्सिटीज को बनाएगा निशाना

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने रविवार को अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी. उसने कहा कि अगर अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर ईरान की यूनिवर्सिटीज़ पर हुए हमलों की निंदा नहीं की, तो मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी यूनिवर्सिटीज़ को निशाना बनाया जा सकता है. ईरान का आरोप है कि अमेरिका और इज़राइल के हमलों में उसकी दो यूनिवर्सिटीज़ तबाह हो गई हैं. इसी को लेकर रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बयान जारी करते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सरकार चाहती है कि क्षेत्र में उसकी यूनिवर्सिटीज़ सुरक्षित रहें, तो उसे सोमवार, 30 मार्च को तेहरान समय के अनुसार दोपहर 12 बजे तक इन हमलों की निंदा करनी होगी. यह बयान ईरानी मीडिया में प्रकाशित हुआ है और खबर एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से सामने आई है.

Update: 2026-03-29 02:16 GMT

Linked news