डिजिटल इंडिया से एआई इंडिया तक, बदलती तस्वीर; ये 20 स्वदेशी AI टूल्स बना रहे नया भविष्य
भारत तेजी से बदल रहा है और कई एआई टूल्स मार्केट में आ रहे हैं. आज हम हम आपको 20 स्वदेशी टूल्स के बारे में बताने वाले हैं जो भारत को एक नई दिशा देने का काम करेंगे.;
Indian AI Tools: भारत तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के सेक्टर में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है. सरकार, स्टार्टअप्स और बड़ी टेक कंपनियां मिलकर हेल्थकेयर, कृषि, शिक्षा, फिनटेक और साइबर सुरक्षा जैसे सेक्टर्स में एआई आधारित समाधान विकसित कर रही हैं. देश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ती इंटरनेट पहुंच और डेटा की उपलब्धता ने एआई इनोवेशन को नई स्पीड देने का काम किया है.
पिछले कुछ सालों में भारत में एआई स्टार्टअप इकोसिस्टम का विस्तार हुआ है और कई भारतीय कंपनियां घरेलू जरूरतों के साथ-साथ ग्लोबल मार्किट के लिए भी सॉल्यूशन तैयार कर रही हैं. साथ ही नीति स्तर पर भी एआई को जिम्मेदार और सुरक्षित तरीके से बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है. आज हम आपको ऐसे स्वदेशी 25 एआई इनोवेशन्स के बारे में बताने वाले हैं जो भारत को एक नई दिशा देने का काम करेंगे.
1- क्या है CoRE Stack?
यह एक एआई आधारित प्लेटफॉर्म है जो संगठनों को डेटा मैनेजमेंट और डिजिटल समाधान देने पर फोकस करता है. इसका इस्तेमाल अलग-अलग सेक्टर में टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन के लिए किया जाता है.
2- Elementech
यह AI बिजली के यूसेज के लिए काफी अहम माना जाता है. टूल बताता है कि मार्केट में बिजली की डिमांड कितनी है. इससे ये पहले ही पता लग जाता है कि बिजली की खपत कितनी होनी है.
3- Forus Health
Forus Health हेल्थकेयर टेक कंपनी है जो आंखों की जांच के लिए एआई आधारित डायग्नोस्टिक उपकरण बनाती है. ये मॉडल आंखों की बीमारियों का पता शुरुआती स्टेज पर ही लगा लेता है. डायबिटिक रेटिनोपैथी, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद इससे आसानी से डिटेक्ट हो जाते हैं.
4- Helios 2.0
Helios 2.0 एक एआई आधारित समाधान के रूप में जाना जाता है, इसका इस्तेमाल बच्चों और दिव्यांगों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए किया जाता है.
5- Intello Labs
Intello Labs एआई और कंप्यूटर विजन का इस्तेमाल कर कृषि उत्पादों की गुणवत्ता जांचता है और उन्हें सीधे तौर पर डिजिटल मार्केट से जोड़ता है. इससे सप्लाई चेन में ट्रांसपेरेंसी और क्वालिटी के आंकलन में मदद मिलती है.
6- Kidaura
ये टूल ऑटिस्टिक बच्चों के लिए इस्तेमाल होता है. इससे बच्चों के विकास में देरी की जल्दी पहचान हो पाती है.
7- MadhuNetrAI
MadhuNetrAI मधुमेह से जुड़ी आंखों की बीमारी की पहचान के लिए एआई टूल है. यह रेटिना इमेज के जरिए डायबिटिक रेटिनोपैथी की स्क्रीनिंग में मदद करता है.
8- Percept CTEM
Percept CTEM साइबर सुरक्षा क्षेत्र में काम करता है और एआई आधारित थ्रेट एक्सपोजर मैनेजमेंट समाधान प्रदान करता है. यह संगठनों को संभावित साइबर जोखिम पहचानने में मदद करता है.
9- Resilience360
Resilience360 मौसम और जलवायु पर आधारित एआई मॉडल है. यह मौसम और जलवायु से जुड़े खतरों का पहले से ही अंदाज़ा लगा लेता है.
10- SatSource
SatSource सैटेलाइट इमेजरी और एआई का इस्तेमाल कर खेती में काफी मदद करता है. यह फसल स्वास्थ्य और जमीन के विश्लेषण में मदद करता है और उससे जुड़े जोखिमों के बारे में बताता है.
11- Torchit
Torchit दिव्यांगजनों के लिए एआई मॉडल है. ये दिव्याग बच्चों को आसान पढ़ाई करने में मदद करता है और कंटेंट मुहैया कराता है.
12- Vajra Global
ये सरकारी डेटा को आसानी से समझने में मदद करता है.
13- Wysa
ये मांसिक सलाह देने वाला एक टूल है, जो चैट के जरिए लोगों को गाइड करने का काम करता है.
14- Arogya AI
ये किसी बीमारी के डाइग्नोसिस में मदद करने वाला मॉडल है. आसान भाषा में समझें तो यह डॉक्टरों को बीमारी समझने में मदद करता है.
15- SafePath AI
ये मॉडल चौराहों के लिए कारगर है, जो चौराहों पर होने वाले एक्सीडेंट्स से बचाने के लिए अलर्ट करता है.
16- AgriTech Pro
ये टूल फसल की निगरानी बढ़ाने में मदद करता है और जिसकी वजह से उत्पाद बढ़ाने में मदद मिलती है.
17- KedovoAI
यू टूल स्टूडेंट्स के लिए काफी मददगार है. ये NCERT की पढ़ाई को इंटरैक्टिव बनाता है, ताकि बच्चों को बेहतर समझ आ सके.
18- WildTrack 360
WildTrack 360 से वन्यजीव संरक्षण और गांवों की और निगरानी में मदद मिलती है.
19- AgniSena
ये एआई टूल जंगल में आग लगने को डिटेक्ट करता है और पहली चेतावनी जारी करता है.
20- WAYV
ये टूल ब्रेल (एक स्पर्श लीपि) सीखने में मदद करता है. जिससे उन लोगों को पढ़ने में मदद मिलती है जिनकी आंखें नहीं हैं.
ये भी पढ़ें :प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं? ये छोटी सी योजना बुढ़ापे में बन सकती है आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा
21- Thirdeye
यह बाढ़ की पहले ही चेतावनी दे देता है. जिससे जान-माल का नुकसान होने से बच जाता है.
22- Z-TRACS
ये एआई टूल शहर में ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संभालने में मदद करता है.