सॉवरन गोल्ड बॉन्ड ने 6 साल में दिया करीब साढ़े तीन गुना रिटर्न, आपने भी इंवेस्ट किया था क्या?
साल 2019 में खरीदे गए SGB 2019-20 Series III बॉन्ड की 13 फरवरी 2026 को प्रीमैच्योर रिडेम्पशन तय है. इसकी प्राइस ₹3,499 के इश्यू प्राइस से ₹15,641 तक पहुंच गया है. निवेशकों को 347 प्रतिशत का एब्सोल्यूट रिटर्न मिला है. आपने भी पैसा लगाया है तो जानें टैक्स के नियम और उठाए इसका लाभ.
अगर आपने साल 2019 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) खरीदा था, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. उस समय ₹3,499 प्रति ग्राम के भाव पर लिया गया SGB 2019-20 Series III अब ₹15,641 प्रति यूनिट के रिडेम्पशन प्राइस पर पहुंच चुका है. यानी करीब 347% का सीधा फायदा. अच्छी बात यह है कि इसकी कुल अवधि 8 साल है, लेकिन 5 साल पूरे होने के बाद निवेशक मैच्योरिटी से पहले भी इसे रिडीम कर सकते हैं. ऐसे में जिन लोगों ने इसमें निवेश किया था, वे अभी पैसा निकालकर इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं.
SGB 2019-20 Series III निवेशकों के लिए बड़ी खबर
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश करने वालों के लिए अहम अपडेट आया है. आरबीआई (Reserve Bank of इंडिया) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2019-20 Series III की प्रीमैच्योर रिडेम्पशन डेट 13 फरवरी 2026 तय कर दी है. इसका इश्यू प्राइस ₹3,499 प्रति ग्राम था, जबकि अब रिडेम्पशन प्राइस ₹15,641 प्रति यूनिट तय किया गया है. यानी निवेशकों को 347% का एब्सोल्यूट रिटर्न मिल रहा है.
रिडेम्पशन प्राइस कैसे तय होता है?
SGB का रिडेम्पशन प्राइस इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित 999 प्योरिटी वाले सोने के पिछले तीन कारोबारी दिनों के क्लोजिंग प्राइस के सिंपल एवरेज के आधार पर तय किया जाता है. इस बार 10, 11 और 12 फरवरी 2026 के औसत के आधार पर एसजीबी की ₹15,641 प्रति यूनिट कीमत तय हुई है. यानी 347 प्रतिशत का निवेशकों को लाभ.
एसजीबी Series III 14 अगस्त 2019 तके शूरुआती कीमत ₹3,499 रुपये थी. अर्ली रिडेम्पशन डेट 13 फरवरी 2026 तय की है. आरबीआई ने रिडेम्पशन प्राइस ₹15,641 रुपये तय किया है. यानी निवशकों को लागत से ₹12,142 रुपये का फायद मिल रहा है. जो लागत से 347 प्रतिशत ज्यादा है. यह कैलकुलेशन केवल गोल्ड प्राइस गेन को दर्शाता है, इसमें सालाना 2.5% ब्याज अलग से मिलता है.
SGB जल्दी रिडीम कब कर सकते हैं?
SGB की कुल अवधि 8 साल होती है. हालांकि, 5 साल बाद, जिस तारीख को ब्याज भुगतान होता है, उसी दिन प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का विकल्प उपलब्ध होता है. RBI हर छह महीने में एलिजिबल ट्रांच की सूची जारी करता है.
2026 में कौन-कौन सी ट्रांच होंगी रिडीम?
इस साल 2019-20 Series IV की ट्रांच 17 मार्च 2026, 2019-20 Series X की 11 मार्च 2026, 2020-21 Series VI रिडीम करने की तारीख 07 मार्च 2026 और 2020-21 Series XII की डेट आरबीआई ने 09 मार्च 2026 तय की है.
SGB पर नया टैक्स नियम 2026 क्या है?
यूनियन बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ने एसजीबी के टैक्स ट्रीटमेंट को साफ कर दिया है. यदि बॉन्ड इश्यू के समय खरीदे गए और मैच्योरिटी तक होल्ड किए गए, तो कैपिटल गेन पर छूट मिलेगी. सेकेंडरी मार्केट में खरीदे गए या समय से पहले रिडीम किए गए बॉन्ड पर 12.5% लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा. 1 अप्रैल 2026 से पहले रिडेम्पशन पर मिला कैपिटल गेन टैक्स-फ्री रहेगा-
क्या आगे आएगी नई SGB किश्त?
सरकार ने बढ़ती सोने की कीमतों के चलते फिलहाल SGB स्कीम को रोक रखा है. जब तक यह स्कीम लागत के लिहाज से फायदेमंद नहीं मानी जाती, नई किश्त जारी होने की संभावना कम है.





