Begin typing your search...

पटना NEET छात्रा मौत केस पर Taapsee Pannu का बड़ा बयान, बोली- रेप और सुसाइड नॉर्मल हो गया है

पटना में फिल्म 'अस्सी' के प्रमोशन के दौरान तापसी पन्नू ने NEET छात्रा केस पर गहरी चिंता जताई. जनवरी 2026 में हुए इस मामले की जांच फिलहाल CBI कर रही है.

taapsee pannu on patna neet student case assi movie cbi investigation 2026
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
By: रूपाली राय

Updated on: 17 Feb 2026 8:41 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी अपकमिंग कोर्ट ड्रामा फिल्म 'अस्सी' (Assi) के प्रमोशन में व्यस्त है. इस सिलसिले में वह पटना शहर पहुंची जहां उन्होंने एएनआई से बातचीत में NEET परीक्षा देने वाले छात्र की मौत के मामले में अपना बयान दिया. एक्ट्रेस ने ऐसे मामले पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और देश में लगातार हो रहे ऐसे कई केस को लेकर चिंता जताई.

उन्होंने कहा, 'ऐसी 79 घटनाएं और भी अलग-अलग देशों में हुई होगी उस दिन और जगह के लिए बुरा मसहूस होता है. किसी के साथ बहुत बेदर्दी से होता है. किसी के साथ घर का ही कोई कर के चला जाता है. लेकिन देश में हर रोज औसतन 80 आत्महत्या या रेप केस हो रहे हैं, और अब यह बात इतनी आम हो गई है कि लोग इसे सामान्य मानने लगे हैं. उनका यह बयान समाज में चल रही इस गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है. तापसी ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं 6 से 7 साल की बच्चियों के साथ हो रही है. लेकिन बड़ी बात रेप होना इतनी आम बात हो गई है इसे बहुत नॉर्मलाइज कर दिया है.

क्या है मामला?

यह पूरी घटना जनवरी 2026 की है, जब पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में शंभू गर्ल्स हॉस्टल में यह 18 वर्षीय लड़की जो जहांनाबाद जिले की रहने वाली थी, बेहोश हालत में मिली थी. उसे तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां वह कई दिनों तक कोमा में रही और 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई. शुरू में पुलिस ने इसे नींद की गोलियां ज्यादा खाने से हुई आत्महत्या बताया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच (FSL रिपोर्ट) ने कुछ बहुत गंभीर बातें सामने लाईं। लड़की के कपड़ों पर सीमेन के निशान मिले, शरीर पर चोट के निशान थे और यौन हिंसा की पुष्टि हुई.

चल रही है मामले की जांच

परिवार ने आरोप लगाया कि यह बलात्कार के बाद हत्या का मामला है और पुलिस इसे छिपाने की कोशिश कर रही थी. इस मामले ने पूरे बिहार में बहुत बड़ा आक्रोश पैदा कर दिया. लोग सड़कों पर उतर आए, सोशल मीडिया पर #JusticeForNEETAspirant जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे. परिवार ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया. इतने दबाव के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि जांच को सीबीआई को सौंप दिया जाए, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सच सामने आए. जनवरी के अंत में यह मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया. फरवरी 2026 में सीबीआई की टीम हॉस्टल पहुंची, लड़की के घर गई, परिवार से मिली, पड़ोसियों और गांव वालों से बात की. जांच अभी जारी है और इसमें कई पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है.

क्या है फिल्म अस्सी?

तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी (Assi) एक बहुत ही प्रभावशाली और साहसी कोर्टरूम ड्रामा है, जो हाल ही में 20 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. यह फिल्म अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित है, और यह तापसी के साथ उनकी तीसरी फिल्म है पहली थी 'मुल्क' 2018 में और दूसरी 'थप्पड़' 2020 में. फिल्म मुख्य रूप से एक स्कूल टीचर परिमा (कनी कुसरुति द्वारा निभाया गया किरदार) की दर्दनाक घटना पर आधारित है. परिमा को घर लौटते समय पांच लोगों द्वारा अगवा किया जाता है, गैंगरेप किया जाता है और फिर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया जाता है ताकि वह मर जाए. लेकिन वह बच जाती है और जीवित रहकर न्याय की लड़ाई लड़ती है.

bollywood
अगला लेख