Aaj ki Taaza Khabar: हिजबुल्लाह का रॉकेट हमला, जंग में शामिल हुआ यमन

Iran Israel War Live Updates: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 28 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 28 March 2026 11:15 AM IST


Live Updates
2026-03-28 05:45 GMT

हिजबुल्लाह का रॉकेट हमला

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, सायरन ने सफेद और आसपास के कई समुदायों पर हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले की चेतावनी दी. इसी बीच, लेबनान से किए गए संदिग्ध ड्रोन हमले के मद्देनजर कई अन्य इलाकों में भी अलर्ट जारी किए गए. आईडीएफ ने कहा कि ईरान समर्थित हौथियों द्वारा दक्षिणी इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को हवाई सुरक्षा ने सफलतापूर्वक रोक दिया. इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, यह युद्ध में यमन का पहला हमला है.

2026-03-28 05:11 GMT

2 हफ्ते नहीं खेलेंगे धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 की शुरुआत से कुछ ही घंटे पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी इंजरी के चलते आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्ते बाहर रहने वाले हैं, टीम के साथ-साथ ये फैंस के लिए भी झटका है. सीएसके ने इसकी जानकारी दी है. सीएसके द्वारा साझा कि गई जानकारी के मुताबिक एमएस धोनी पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. इसके चलते, संभावना है कि वे टाटा आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह के मैच नहीं खेल पाएंगे.

2026-03-28 05:01 GMT

ईरान यूनिवर्सिटी पर US-इजरायल का हमला

ईरान-इजरायल के बीच मिडिल ईस्ट में जंग 29वें दिन भी जारी है. ईरान ने पहले सऊदी अरब में अमेरिकी बेस को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी थी, जिसमें 12 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए थे. इसके बाद अब अमेरिका-इजरायल ने तेहरान में ईरान यूनिवर्सिटी पर हमला किया है. मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी-इजरायली बलों ने आज सुबह तेहरान में ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर हमला किया, लेकिन उसने आगे कोई विवरण नहीं दिया. इस हमले में कितने लोग घायल हुए इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

2026-03-28 04:49 GMT

PM मोदी से बैठक के बाद क्या बोले CM नायब सिंह?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "प्रधानमंत्री शांति पहलों को आगे बढ़ाने और भारत के हितों की रक्षा के लिए विभिन्न देशों के संबंधित नेताओं के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं. उठाए गए कदम, विशेष रूप से उत्पाद शुल्क में कमी, मौजूदा चुनौतीपूर्ण माहौल के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में सहायक हैं. वैश्विक आपदा के बीच भी, हमारे विपक्षी दल राजनीतिक लाभ उठाने में लगे हुए हैं. यदि वे समर्थन में बोलना नहीं चाहते, तो कम से कम चुप रह सकते थे, लेकिन संकट के समय में भी सक्रिय रूप से राजनीतिक लाभ उठाना - यही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का एजेंडा प्रतीत होता है. प्रधानमंत्री ने स्थिति पर चर्चा करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक बुलाई और इस बात पर जोर दिया कि यह एक वैश्विक संकट है यह केवल भारत को प्रभावित करने वाली आपदा नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित करने वाली आपदा है. मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि राज्य में पेट्रोल, डीजल या गैस की कोई कमी नहीं है. मैं राज्य के सभी निवासियों से आग्रह करता हूं कि वे जरा भी घबराएं नहीं; इसके अलावा, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप घबराहट में खरीदारी करने से बचें."

2026-03-28 03:59 GMT

ईरान राजदूत का बड़ा बयान

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने स्पष्ट किया है कि ईरान की नीतियों में परमाणु हथियारों के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि देश युद्ध को तुरंत समाप्त करने के लिए तैयार है और शांति की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. इलाही ने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह शांति और रक्षा के उद्देश्य तक सीमित रखता है और किसी भी प्रकार के आक्रामक हथियार नहीं बनाएगा. उनके बयान से मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता को लेकर नई उम्मीद जगी है. ईरान के राजदूत का कहना है कि भारत इस जंग को खत्म करने में मदद कर सकता है.

2026-03-28 03:30 GMT

केपी शर्मा ओली के घर आपात बैठक

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल ने नेपाल पुलिस द्वारा उन्हें भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके आवास से हिरासत में लिए जाने के बाद एक आपातकालीन सचिवालय बैठक बुलाई है. बैठक में पार्टी नेताओं के पहुंचने के दृश्य सामने आए हैं. काठमांडू पोस्ट के अनुसार, "केपी शर्मा ओली को सितंबर में हुए जनरेशन जेड के विरोध प्रदर्शनों के कथित दमन से जुड़े गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है."

2026-03-28 02:57 GMT

ईरान ने सऊदी अरब में किया हमला

ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर हमला किया है. इस हमले में अमेरिका के 12 सैनिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा 2 सैनिकों की हालत नाजुक है. रिपोर्ट के मुताबिक अब ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या 300 से ज्यादा हो गई है. इसके अलावा रिपोर्ट्स ये भी कहती है कि इस जंग में अभी तक 13 अमेरिकी मारे जा चुके हैं. वहीं अमेरिका का कहना है कि घायल 300 सैनिकों में से 200 से ज्यादा ड्यूटी पर लौट चुके हैं.

Similar News